फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fahad Mustafa: पाक अभिनेता को गोविंदा के पैर छूना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, ट्रोल हुए फहाद मुस्तफा

Wed, 23 Nov 2022 12:14 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 23 Nov 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Actor Fahad Mustafa gets trolled for touching govinda feet netizens say its against islam
फहाद मुस्तफा, गोविंदा - फोटो : Social media

बॉलीवुड स्टार्स के फैंस दुनिया के कोने-कोने में फैले हैं। इस बात का सबूत समय-समय पर हम लोगों को देखने को मिलता रहता है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है की बॉलीवुड सेलेब्स के चाहने वाले बॉर्डर के उस पार हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हैं, जिसका उदाहरण हाल ही में हमें मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड सेरेमनी में देखने को मिला। दरअसल, भारतीय सुपरस्टार गोविंदा को इस अवॉर्ड सेरेमनी में पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा के रूप में एक नया और नायाब फैन मिला। फहाद मुस्तफा ने गोविंदा को स्टेज पर देख उनके पैर छुए, जिसके बाद अब कुछ कट्टरपंथी लोग उनके ऐसा करने पर भड़क गए हैं।

Pakistani Actor Fahad Mustafa gets trolled for touching govinda feet netizens say its against islam
फहाद मुस्तफा - फोटो : Social media

हाल ही में फिल्मफेयर के मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड्स में बॉलीवुड स्टार्स की मुलाकात पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कलाकारों से हुई। इस अवॉर्ड सेरेमनी में पाक अभिनेता फहाद मुस्तफा स्टेज पर गोविंदा के लिए अपने दिल में प्यार और सम्मान जताते हुए नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में फहाद को गोविंदा के पैर छूते देखा जा सकता है। गोविंदा ने भी प्यार से फहाद को गले लगाया और अपना आशीर्वाद दिया, जिसे देख पाकिस्तान के कुछ लोग भड़क उठे हैं। दरअसल, पाक कट्टरपंथियों को फहाद का गोविंदा के पैर छूना नाफरमान गुजरा और उन्होंने अभिनेता को खूब खरी खोटी सुनाई है।
Rajeev Sen: क्या फिर करीब आ रहे हैं चारू असोपा-राजीव सेन? सुष्मिता के भाई ने कहा- मैं उसके संपर्क में हूं

Pakistani Actor Fahad Mustafa gets trolled for touching govinda feet netizens say its against islam
फहाद मुस्तफा - फोटो : Social media

फहाद को इस वीडियो के कारण लगातार ट्रोल करने वालों का कहना है कि पैर छूना इस्लाम के विरुद्ध है। किसी के भी आगे झुक कर उनके पैर छूना इस्लाम के खिलाफ है। फहाद के वीडियो पर लगातार लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं, जो उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक नेटिजन ने कमेंट कर लिखा, 'अपना धर्म छोड़कर उनका धर्म अपना लो। तुम लोग मुसलमान कहने के काबिल ही नहीं हो।' दूसरा यूजर लिखता है, 'फहाद मुस्तफा ये भी भूल गया कि हम मुस्लिम हैं और ऐसा नहीं कर सकते हैं।' इतना ही नहीं एक ने तो उनसे गुस्से में पूछ लिया कि, 'क्या तुम मुस्लिम हो?' 
Hanuman: हनुमान की दस्तक ने आदिपुरुष के लिए खड़ी कीं दिक्कतें, वीएफएक्स को लेकर फिर ट्रोल हुई प्रभास की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Actor Fahad Mustafa gets trolled for touching govinda feet netizens say its against islam
फहाद मुस्तफा - फोटो : Social media

कौन हैं गोविंदा को इंस्पिरेशन बताने वाले फहाद?
स्टेज पर गोविंदा की तारीफों के पुल बांधने और उनके पैर छूकर अपने सिर नारफर्मान का सहरा बंधवाने वाले फहाद पाकिस्तानी सिनेमा इंडस्ट्री के एक बड़े एक्टर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कई टीवी शोज से लेकर फिल्मों में काम किया हुआ है। आपको बता दें इन दिनों फहाद मुस्ताफा 'बैंड तो अब बजेगा' में काम कर रहे हैं।
Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने सनी देओल पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुझे बेवकूफ बनाया और पैसे वापस नहीं किए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed