फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors: करोड़ों में फीस लेने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हुए ये सितारे, मेकर्स का बर्बाद किया पैसा

Tue, 22 Nov 2022 11:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 22 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actors who charged crores fees akshay kumar kangana ranaut but were not successful make film hit
रणबीर कपूर-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में आज कल भारी भरकम बजट की फिल्में बनने का दौर चल रहा है। जहां पहले निर्माता-निर्देशक मामूली बजट में बेहतरीन कहानियां पेश करना पसंद करते थे, वहीं आज के दौर में बिल्कुल उल्टा चल रहा है। इस समय निर्माता-निर्देशकों के अनुसार बड़ा बजट बढ़िया फिल्मों की गारंटी माना जाने लगा है। फिल्मों के बढ़ते बजट के पीछे एक वजह सेलेब्स की बढ़ती फीस को भी माना जा सकता है। स्टार्स आज के समय में फिल्में करने के लिए भारी भरकम फीस लेते हैं और अपनी फिल्मों में बड़े सितारों को लाने के लिए निर्माता-निर्देशक मुंहबोली रकम देने के लिए तैयार भी हो जाते हैं। लेकिन अब बड़े स्टार्स भी इन बड़े-बड़े बजट की फिल्मों को हिट कराने में सफल नहीं हो रहे हैं। क्योंकि आज कल ट्रेंड बदलने लगा है। बड़े एक्टर करोड़ों रुपयों की फीस लेकर भी फिल्में हिट नहीं करा पा रहे। ऐसे में हम आपको आज इस रिपोर्ट में उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मोटी रकम वसूलने के बाद भी फिल्में हिट नहीं करा पाए।

Bollywood actors who charged crores fees akshay kumar kangana ranaut but were not successful make film hit
बॉम्बे वैलवेट - फोटो : social media

रणबीर कपूर 
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अपने करियर में हिट फिल्में देने के साथ-साथ फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। रणबीर कपूर की 'बॉम्बे वैलवेट' और 'शमशेरा' जैसी बड़े बजट में बनी दोनों ही फिल्में सुपर फ्लॉप रही थीं। इन फिल्मों में दर्शकों ने न केवल रणबीर की एक्टिंग बल्कि इसकी कहानी को भी सिरे से नकार दिया था। रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर ने 'बॉम्बे वैलवेट' के लिए कथित तौर पर 38 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी टिक नहीं पाई थी। 
Shilpa-Raj Kundra: शिल्पा से मुलाकात, पहली बीवी से तलाक और फिर..., पढ़िए शिल्पा-राज के प्यार का दिलचस्प किस्सा

Bollywood actors who charged crores fees akshay kumar kangana ranaut but were not successful make film hit
अक्षय कुमार की फिल्में ‘बेलबॉटम’, ‘बच्चन पांडे’ के बाद ‘सम्राट पृथ्वीराज’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार 
किसी जमाने में हिट फिल्मों की गारंटी माने जाने वाले अक्षय कुमार का वक्त इस समय सही नहीं चल रहा है। इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी हैं। अभिनेता ने इस सभी फिल्मों के लिए भारी-भरकम फीस ली थी, जो निर्माताओं के लिए तगड़ा झटका साबित हुईं। इस साल रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'बच्चन पांडे' के लिए 99 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। लेकिन इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 73 करोड़ रुपये का है।
Shehzada: कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर जारी हुआ 'शहजादा' का पहला लुक, अल्लू अर्जुन के स्टाइल में नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actors who charged crores fees akshay kumar kangana ranaut but were not successful make film hit
फिल्म धाकड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंगना रणौत 
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस साल रिलीज हुई अभिनेत्री की फिल्म 'धाकड़' बुरी तरह से पिटी थी। इस फिल्म के लिए कंगना रणौत ने 'धाकड़’ के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जो मेकर्स को अपनी जेब से ही भरना पड़ा था। क्योंकि फिल्म को लोगों ने सिरे से नकार दिया था।
Dolly Javed: बोल्डनेस के मामले में उर्फी जावेद से कम नहीं हैं बहन डॉली, लेटेस्ट तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

विज्ञापन
Bollywood actors who charged crores fees akshay kumar kangana ranaut but were not successful make film hit
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान 
आमिर खान यानी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’को दर्शकों का बिल्कुल भी प्यार नहीं मिला था। फिल्म के लिए आमिर खान ने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन बहुत ही बुरा रहा था। फिल्म के सिनेमाघरों से हटने के बाद मेकर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म तय करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स को करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा था। इसी की वजह से आमिर ने प्रोड्यूसर्स को नुकसान से बचाने के लिए अपनी फीस वापस कर दी थी।
Bigg Boss 16: टीना दत्ता के पक्ष में आए कुशाल टंडन, सुंबुल तौकिर खान के पिता और शो के मेकर्स को लगाई फटकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed