बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज (22 नवंबर) अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी जुड़ गया है। सारा ने कार्तिक को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
Kartik Aaryan Birthday: सारा अली खान ने खास अंदाज में कार्तिक आर्यन को किया बर्थडे विश, पोस्ट में लिखी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में कार्तिक केक काटते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई कार्तिक आर्यन आशा करती हूं कि इस साल आपको वह सब कुछ मिले जो आप चाहते हो। आपके सभी सपने सच होते रहें।'
Amit Trivedi: ‘मैं रीमिक्स की बजाय ओरिजिनल संगीत बनाने में यकीन रखता हूं, बदलते दौर को समझना सबसे जरूरी’

बता दें कि कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के एक दूसरे को डेट करने की खबर सामने आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि फिल्म 'लव आजकल 2' के दौरान दोनों करीब आ गए थे। फिल्म की रिलीज के बाद ऐसी भी बातें सामने आईं कि दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी खुलकर कभी भी बात नहीं की।
Rajeev Sen: क्या फिर करीब आ रहे हैं चारू असोपा-राजीव सेन? सुष्मिता के भाई ने कहा- मैं उसके संपर्क में हूं
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वह जल्द ही फिल्म 'फ्रेडी' में दिखेंगे। शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा वह 'शहजादा' फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आए। वहीं, सारा की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार 'अतरंगी रे' में दिखी थीं। वह जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।
Sapna Choudhary: मल्टी कलर का लहंगा पहन सपना ने मटकाई कमर, फैंस बोले- 'सबसे न्यारी हमारी देसी क्वीन'