फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Trivedi: ‘मैं रीमिक्स की बजाय ओरिजिनल संगीत बनाने में यकीन रखता हूं, बदलते दौर को समझना सबसे जरूरी’

Tue, 22 Nov 2022 09:49 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 22 Nov 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Amit Trivedi said he believes in making original music instead of remixes on launching of song jadu salona
अमित त्रिवेदी - फोटो : Social media

सिनेमा का एक दौर ऐसा भी रहा है जब फिल्म के हीरो को ध्यान में रख कर गाने बनाए जाते थे और हर गायक की पहचान उस हीरो से होती थी जिस पर ये गाने फिल्माए जाते थे। जैसे मुकेश अभिनेता राज कपूर की सबसे दमदार आवाज बने और किशोर कुमार की आवाज पहले राजेश खन्ना और फिर अमिताभ बच्चन के लिए मुफीद मानी गई। लेकिन अब गानों का और खासतौर से गायकों का अभिनेताओं से रिश्ता टूट चुका है। गायक और संगीतकार अमित त्रिवेदी की मानें तो नए दौर में गाने किरदारों के हिसाब से बनाए जाते हैं, कलाकारों के हिसाब से नहीं।

Amit Trivedi said he believes in making original music instead of remixes on launching of song jadu salona
अमित त्रिवेदी - फोटो : Social media

अमित त्रिवेदी कहते हैं, 'जिस दौर में मैं आया, उस दौर में कलाकार को ध्यान में रखकर गाने बनने बंद हो गए। बदलते दौर को समझना बहुत जरूरी है। अब उस दौर की तरह कलाकार को ध्यान में रखकर गाने नहीं बनाए जाते हैं। अब निर्देशक के नजरिये, कहानी और किरदार को ध्यान में रखकर गाने बनाए जा रहे हैं। पहले के दौर में हीरो हीरोइन गानों पर लिप सिंक करते थे, लेकिन अब ज्यादातर गाने फिल्म के थीम की मुताबिक बैकग्राउंड में बजते हैं।’
Rajeev Sen: क्या फिर करीब आ रहे हैं चारू असोपा-राजीव सेन? सुष्मिता के भाई ने कहा- मैं उसके संपर्क में हूं

Amit Trivedi said he believes in making original music instead of remixes on launching of song jadu salona
अमित त्रिवेदी - फोटो : Social media

तो क्या इसी के चलते गानों की शेल्फ लाइफ कम हो रही है या फिर लोगों की पसंद ही बदल गई है? इस बारे में संगीतकार अमित त्रिवेदी कहते हैं, ‘चीजें अब पहले से काफी बदल गई हैं और अब इस बदलते दौर के हिसाब से खुद को बदलना पडता है। एक कलाकार के तौर पर मेरा फोकस ऐसे संगीत की रचना पर रहता है, जो खूबसूरत हो और जिससे सुनने वाले जुड़ सकें। फिर वो चाहे भजन हों या रोमांटिक गीत हों या फिर झूमने के लिए विवश करने वाले डांस नंबर।' 
Sapna Choudhary: मल्टी कलर का लहंगा पहन सपना ने मटकाई कमर, फैंस बोले- 'सबसे न्यारी हमारी देसी क्वीन'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Trivedi said he believes in making original music instead of remixes on launching of song jadu salona
अमित त्रिवेदी - फोटो : Social media

अमित त्रिवेदी से ‘अमर उजाला’ की ये बातचीत उनके नए गाने 'जादू सलोना' की लॉन्चिंग के मौके पर हुई जिसे स्पॉटीफाई प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है। इस गाने के बारे में अमित कहते हैं, 'मैं हमेशा से अत्यधिक रचनात्मक स्वतंत्रता के साथ संगीत बनाना चाहता था। यह संगीत का एक बहुत ही व्यक्तिगत संग्रह है, जो मेरी यात्रा से प्रेरित है। मैं हमेशा रीमिक्स के बजाए ओरिजिनल संगीत बनाने में यकीन रखता हूं। मेरे जीवन में ए आर रहमान, आर डी बर्मन और सलिल चौधरी जैसे संगीतकारों का प्रभाव रहा है।’ 
Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने सनी देओल पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुझे बेवकूफ बनाया और पैसे वापस नहीं किए

विज्ञापन
Amit Trivedi said he believes in making original music instead of remixes on launching of song jadu salona
अमित त्रिवेदी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि संगीतकार अमित त्रिवेदी को सबसे पहले मौका अनुराग कश्यप ने फिल्म 'देव डी' में दिया था हालांकि रिलीज हुई पहली फिल्म 'आमिर' रही है। अमित कहते हैं, 'अनुराग कश्यप को संगीत की बहुत जानकारी है। ऐसे में उनके साथ काम करना बहुत आसान हो जाता है। वह कभी भी काम में हस्तक्षेप भी नहीं करते हैं। मेरे पास जो भी निर्देशक आते हैं, मैं उनकी कहानी की मांग के हिसाब से न्याय करने की पूरी कोशिश करता हूं। साथ ही उद्देश्य यह भी है कि उसे भी उतने ही से प्यार किया जाए और यह एक बड़ी चुनौती है।'
Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 छोड़ने के बाद अक्षय ने साइन की नई कॉमेडी फिल्म, इन अभिनेत्रियों के साथ जमेगी जोड़ी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed