अक्षय कुमार को लेकर हाल ही में यह खबर आई थी कि वह इस बार सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरा' की हिस्सा नहीं हैं। खिलाड़ी कुमार ने भी कंफर्म किया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद न आने की वजह से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। अब खबर है कि 'हेरा फेरी 3' को न कहने के बाद अक्षय ने एक नई कॉमेडी फिल्म साइन कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का नाम 'खेल खेल में' है।
Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 छोड़ने के बाद अक्षय ने साइन की नई कॉमेडी फिल्म, इन अभिनेत्रियों के साथ जमेगी जोड़ी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक फिल्म में उनके साथ एक बार फिर तापसी पन्नू और वाणी कपूर नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और अश्विन वर्दे कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एमी विर्क भी अहम किरदार में दिख सकते हैं।
Drishyam 3: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पर निर्देशक ने लगाई मुहर, मोहनलाल के साथ शानदार सरप्राइज देंगे अभिनेता
बता दें कि इससे पहले भी अक्षय दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ फिल्म में नजर आ चुके हैं। वाणी कपूर के साथ वह 'बेल बॉटम' में नजर आए थे। वहीं, तापसी पन्नू के साथ वह 'बेबी', 'नाम शबाना' और 'मिशन मंगल' में अभिनय कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही फिल्म 'सेल्फी' और ओएमजी- ओह माई गॉड में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आने वाले हैं। साथ ही वह 'सोरारई पोट्रू' की हिंदी रीमेक में भी काम कर रहे हैं।
Photos Of The Day: मन्नत की नेमप्लेट फ्लॉन्ट करती नजर आईं गौरी और शनाया का कातिल लुक, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
वहीं, तापसी पन्नू की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ डंकी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। वाणी कपूर की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म शमशेरा में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।
Mannat: क्या सच में 'मन्नत' की नेमप्लेट में जड़े हैं हीरे? गौरी खान ने तस्वीर शेयर कर बताई सच्चाई