फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 3: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पर निर्देशक ने लगाई मुहर, मोहनलाल के साथ शानदार सरप्राइज देंगे अभिनेता

Tue, 22 Nov 2022 08:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Nov 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Movie Is Doing Well at Box Office Director Planning for Drishyam 3 Know in Details
'दृश्यम 2' - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ढेर सारे सस्पेंस से भरी हुई हैं और दर्शकों को फिल्म में दिखाया गया मसाला पसंद भी आ रहा है, जिस वजह से फिल्म की कमाई रोजाना बढ़ रही है। फिल्म अपने पहले वीकएंड पर ही हिट साबित हो गई। इन सबके बीच अब दर्शकों ने 'दृश्यम 3' को लेकर भी सवाल करने शुरू कर दिए हैं, जिसका जवाब अब 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने दिया है। उन्होंने बताया है कि 'दृश्यम 3' पर प्लानिंग शुरू हो गई है। 

Drishyam 2 Movie Is Doing Well at Box Office Director Planning for Drishyam 3 Know in Details
श्रिया सरन, अभिषेक पाठक और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक पाठक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अपनी आगे की प्लानिंग के बारे में भी बताया। निर्देशक ने बताया कि हम लोगों ने यह उम्मीद नहीं की थी कि हमें दर्शकों से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। मुझे पता था कि फिल्म को प्यार मिलेगा लेकिन इतना... यह नहीं पता था। यह उम्मीद से बहुत ज्यादा है। मैंने बतौर डायरेक्टर इस फिल्म से अपनी शुरुआत की है और पहली फिल्म को मिले ऐसे रिस्पॉन्स से कॉन्फिडेंस जगाता है।

Mannat: क्या सच में 'मन्नत' की नेमप्लेट में जड़े हैं हीरे? गौरी खान ने तस्वीर शेयर कर बताई सच्चाई

Drishyam 2 Movie Is Doing Well at Box Office Director Planning for Drishyam 3 Know in Details
अक्षय खन्ना, अभिषेक पाठक, तब्बू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 3' के बारे में बताते हुए कहा कि हां, हम फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर आएंगे। इसकी राइटिंग पर कुछ दिनों में काम भी शुरू हो जाएगा। मलयालम में जब मोहनलाल की फिल्म का पहला पार्ट आया था तब मेकर्स ने हिंदी में सब टाइटल नहीं रखा था, जिसका फायदा हमें मिला। इसी तरह अब हमारी कोशिश होगी कि हम साथ में मिलकर ही फिल्म के तीसरे पार्ट को रिलीज करें। हम अपना वर्जन निकालेंगे, वो (मलयालम) अपना वर्जन, जिसे देखकर और भी मजा आएगा।

Hanuman: हनुमान की दस्तक ने आदिपुरुष के लिए खड़ी कीं दिक्कतें, वीएफएक्स को लेकर फिर ट्रोल हुई प्रभास की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Movie Is Doing Well at Box Office Director Planning for Drishyam 3 Know in Details
अभिषेक पाठक, श्रिया सरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिषेक पाठक ने अजय देवगन के रिएक्शन के बारे में बताते हुए कहा कि हां, हमारी उनसे भी बात हुई है। लेकिन अभी पूरा ध्यान फिल्म की राइटिंग पर है। हम ड्राफ्ट बनाकर ही इसकी आगे की प्लानिंग करेंगे। लेकिन अजय को यह आइडिया पसंद है। कहानी कैसा मोड़ लेती है, ड्राफ्ट बनने के दौरान ही उसपर चर्चा होगी। बता दें कि अभिषेक पाठक से यह भी पूछा गया था कि क्या तीसरे पार्ट में अजय देवगन और मोहनलाल एक-दूसरे की फिल्म में नजर आ सकते हैं? इस पर निर्देशक ने कहा कि यह आइडिया अच्छा है लेकिन ऐसा नहीं होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed