फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' का ट्रेलर रिलीज से पहले जाह्नवी के लिए कुछ ऐसा बोले अर्जुन कपूर, यकीनन श्रीदेवी को होती खुशी

Mon, 11 Jun 2018 09:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor sent an emotional message to Dhadak actress Jhanvi Kapoor on twitter
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। कुछ ही घंटो में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो जाएगा। इसको लेकर जाह्नवी कपूर काफी एक्साइटेड भी हैं। वहीं बहन की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने और बहन के बॉलीवुड में कदम रखने पर भाई अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर अपने दिल की बातें बयां की है।
Arjun Kapoor sent an emotional message to Dhadak actress Jhanvi Kapoor on twitter
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग लदंन में कर रहे हैं। इस कारण वह जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्चिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे, लेकिन उन्होंने ट्विट के जरिए बहन के बॉलीवुड में कदम रखने पर बधाई दी और खुशी जाहिर की। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया- 'कल से तुम हमेशा के लिए दर्शकों के जिंदगी का हिस्सा बन जाओगी क्योंकि तुम्हारी पहली फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। पहले तो मैं तुमसे माफी मांगना चाहूंगा क्योंकि मैं मुंबई में मौजूद नहीं हूं लेकिन फिर भी मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। तुम किसी प्रकार की चिंता मत करना।'

 
Arjun Kapoor sent an emotional message to Dhadak actress Jhanvi Kapoor on twitter
अर्जुन कपूर ने इस ट्वीट के अलावा दो और ट्वीट किए। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि यह (एक्टिंग) कमाल का प्रोफेशन हैं लेकिन उसके लिए तुम्हें कड़ी मेहनत, काम के प्रति ईमानदार, सभी की विचारों का सम्मान करना सीखना पड़ेगा। यह सब कुछ बहुत आसान नहीं होगा लेकिन मुझे पता है कि तुम इस सब के लिए तैयार हो।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor sent an emotional message to Dhadak actress Jhanvi Kapoor on twitter
अर्जुन ने तीसरे ट्वीट में लिखा- ‘धड़क’ ट्रेलर के लिए तुम्हें ढेर सारी शुभकामनायें। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे दोस्त शशांक खैतान और करण जौहर, तुम्हें और ईशान खट्टर को आज के रोमियो-जूलियट के रूप में पेश करेंगे।'

 
विज्ञापन
Arjun Kapoor sent an emotional message to Dhadak actress Jhanvi Kapoor on twitter
आपको बता दें कि फिल्म ‘धड़क’ का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ काल हिंदी सीक्वल है। फिल्म ‘धड़क’ को करण जौहर ने इसे प्रोड्यूस किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed