{"_id":"63215503d009ad0bca4e311e","slug":"arjun-kapoor-share-throwback-photos-from-paris-vacation-with-malaika-arora-and-ask-funny-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर को आई मलाइका अरोड़ा की याद, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर पूछा मजेदार सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर को आई मलाइका अरोड़ा की याद, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर पूछा मजेदार सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 14 Sep 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है और वो सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं, इन दिनों अभिनेता यूके में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गए हुए हैं और ऐसे में उन्हें अपनी लेडी लव की याद आ रही है। यूके से अभिनेता ने अपनी और मलाइका अरोड़ा की थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और साथ ही मजेदार सवाल भी किया है।
2 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा और अपनी एक-एक तस्वीर शेयर की है। दोनों की यह तस्वीर अर्जुन के जन्मदिन के दौरान पेरिस वेकेशन की है। इस थ्रोबैक तस्वीर में खास बात ये है कि मलाइका और अर्जुन ने ब्लू कलर का एक ही चश्मा पहना हुआ है। दोनों किसी रेस्टोरेंट में लंच करते नजर आ रहे हैं।
3 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'इसे किसने बेहतर पहना है? मेरा जवाब जानने के लिए राइट स्वाइप करें।' राइट स्वाइप करते ही मलाइका की तस्वीर दिखाई देती है, जिसमें वह चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। अब अर्जुन के इस पोस्ट पर मलाइका ने भी कमेंट कर अपना जवाब दिया है। मलाइका ने लिखा, 'हां मैंने।' इसके अलावा फैंस भी दोनों के कूल अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं।
अभिनेता अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी। वहीं, अब वह 'द लेडी किलर' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' में राधिका मदान, तब्बू और कोंकणा सेन शर्मा के साथ दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।