फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: ऋतिक रोशन या रणवीर सिंह, दूसरे पार्ट में कौन निभाएगा देव का किरदार? अयान मुखर्जी ने खोला राज!

Wed, 14 Sep 2022 09:22 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 14 Sep 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Rumours Hrithik Roshan Ranveer Singh as Dev in Part2 Ayan Mukerji Reacts
Brahmastra - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र ने पांच दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा का क्रेज देखने के बाद फिल्म के निर्देशक ने इसके सीक्वल ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: शिवा पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार के दौरान अयान मुखर्जी ने इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे पार्ट की संभावित कास्ट पर भी बयान दिया है। 

Brahmastra Part One Shiva Box Office Rumours Hrithik Roshan Ranveer Singh as Dev in Part2 Ayan Mukerji Reacts
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट - फोटो : social media

बता दें कि ब्रह्मास्त्र के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले से ही सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन या रणवीर सिंह, ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में देव की भूमिका निभाएंगे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि रणबीर कपूर, पार्ट 2 में डबल रोल निभाने वाले हैं। अब अयान मुखर्जी ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।

Brahmastra Part One Shiva Box Office Rumours Hrithik Roshan Ranveer Singh as Dev in Part2 Ayan Mukerji Reacts
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अयान मुखर्जी ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, "मैं इस वक्त इस बात का खुलासा नहीं कर सकता कि पार्ट-2 में देव की भूमिका कौन निभाएगा। हां, मैं सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा सुझाए हुए नाम पढ़ें हैं, लेकिन अभी इस रहस्य से पर्दा उठाने में समय लगेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Rumours Hrithik Roshan Ranveer Singh as Dev in Part2 Ayan Mukerji Reacts
अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अयान मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने दूसरे भाग की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है। जिस दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में ब्रह्मास्त्र का पहला भाग रिलीज हुआ था उसी दिन से इसके दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया गया है। इस वक्त टीम लोगों से फीडबैक लेकर दूसरे भाग को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Rumours Hrithik Roshan Ranveer Singh as Dev in Part2 Ayan Mukerji Reacts
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई
डे कलेक्शन
शुक्रवार 36.42 करोड़ रुपये
शनिवार 42.41 करोड़ रुपये
रविवार 45.66 करोड़ रुपये
सोमवार 16.5 करोड़ रुपये
मंगलवार 13.00 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed