फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif-Vicky Kaushal: पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखे कटरीना कैफ और विक्की कौशल, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Wed, 14 Sep 2022 08:52 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 14 Sep 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal first time share screen for an advertisement, fans got excited
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बी टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपनी शादी को एकदम प्राइवेट रखा था और उसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। वहीं, शादी के बाद से दोनों अक्सर एक साथ दिखाई देते हैं और फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में दोनों पहले बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal first time share screen for an advertisement, fans got excited
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद से ही फैंस एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना चाहते थे। अब दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आए, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि यह किसी फिल्म के लिए नहीं हैं। कटरीना और विक्की एक विज्ञापन में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों के फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।



Katrina Kaif and Vicky Kaushal first time share screen for an advertisement, fans got excited
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में अलग-अलग एपिसोड में पहुंचे थे। शो के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर बात भी की। कटरीना ने बताया था कि दोनों जोया अख्तर की पार्टी में मिले और वह तभी से उन्हें पसंद करने लगी थीं। कटरीना ने सबसे पहले अपने दिल का हाल जोया को ही बताया था। दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal first time share screen for an advertisement, fans got excited
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'फोन भूत' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में कटरीना सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। वहीं, विक्की कौशल शशांक खेतान की 'गोविंदा मेरा नाम' में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed