फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Films: इन हिंदी फिल्मों के आगे सब फेल, किसी ने पांच तो किसी ने 27 वर्षों तक थिएटर पर किया राज

Wed, 14 Sep 2022 08:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 14 Sep 2022 08:21 AM IST
विज्ञापन
bollywood films Longest Running Movies in Theatre in India From Sholay to Barsaat
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा का समय कुछ खास नहीं चल रहा है। इन दिनों बेशक सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' राज कर रही है। आलिया और रणबीर कपूर की इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। लेकिन इससे पहले रिलीज हुई ज्यादातर हिंदी फिल्में चंद दिनों में ही सिनेमाघरों से उतरती हुई नजर आईं। इसमें आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों की फिल्में भी शामिल हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिन्होंने रिलीज होने के बाद पर्दे पर लगे रहने का जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है। इनमें से कोई फिल्म पांच तो कोई तीन साल तक सिनेमाघरों में लगी रही थी। 

bollywood films Longest Running Movies in Theatre in India From Sholay to Barsaat
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
बॉलीवुड को पसंद करने वाले दर्शकों में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' नहीं देखी होगी। 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी से लेकर गाने आज भी दर्शक पसंद करते हैं और बीते 27 साल से आज भी यह फिल्म दर्शकों के लिए मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में  लगी हुई है। सुबह 11:30 बजे का शो दिखाया जाता है।

bollywood films Longest Running Movies in Theatre in India From Sholay to Barsaat
शोले- होली के दिन दिल खिल जाते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

शोले (1975)
रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोले' आज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है और इस फिल्म ने रिलीज के समय भी धमाल मचा दिया था। अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, अमजद खान और जया बच्चन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। यह फिल्म रिलीज के बाद लगभग 286 सप्ताह (पांच साल) से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में लगी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood films Longest Running Movies in Theatre in India From Sholay to Barsaat
किस्मत - फोटो : सोशल मीडिया

किस्मत (1943)
इस लिस्ट में फिल्म 'किस्मत' का नाम भी शामिल है, जिसका निर्देशन ज्ञान मुखर्जी ने किया था। फिल्म में अशोक कुमार, मुमताज शांति और शाह नवाज मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 187 सप्ताह यानी लगभग तीन साल तक लगी रही थी।

विज्ञापन
bollywood films Longest Running Movies in Theatre in India From Sholay to Barsaat
मुगल-ए-आजम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुगल- ए- आजम (1960)
मुगल-ए-आजम हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है, जो रिकॉर्ड समय तक रिलीज के बाद सिनेमाघरों में लगी रही थी। पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला स्टारर यह फिल्म लगभग 150 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed