रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही इस साल आई हिंदी फिल्मों में पहला नंबर हासिल कर लिया था, तो यह साउथ की फिल्मों को भी टक्कर दे रही है। दूसरी ओर ‘सीता रामम’, ‘कार्तिकेय 2’ और कोबरा भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी।
Tuesday Box Office Report: ‘ब्रह्मास्त्र’ के आगे फीका पड़ा साउथ का जादू, चियान विक्रम की ‘कोबरा’ का हाल-बेहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 36.42 करोड़ रुपये की कमाई कर बढ़िया शुरुआत की थी, तो शनिवार को इसके कलेक्शन मे इजाफा हुआ और फिल्म ने 42.41 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, रविवार को 45.66 करोड़ और सोमवार को 16.5 करोड़ रुपये कमाए थे। मंगलवार को आए आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 13 करोड़ का रुपये की कमाई की हैं। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन 153.99 करोड़ रुपये हो गया है।
कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ की ‘कार्तिकेय 2’ को 30 करोड़ की लागत में बनाया गया था। फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा भी काफी पहले पार कर चुकी है। वहीं, मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो ‘कार्तिकेय 2’ ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म का कलेक्शन 84.50 करोड़ हो गया है।
सीता रामम
हनु राघवपुडी के निर्देशन में 'सीता रामम' रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान स्टारर इस फिल्म को 30 करोड़ की लागत में बनाया गया है। वहीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही थी और अपना बजट पहले ही निकाल चुकी है। फिल्म को मिली सफलता के बाद 2 सितंबर को इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया। वहीं, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म करीब 93.27 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने वाली है।
कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म ‘कोबरा’ 31 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था, लेकिन यह उन्हें थिएटर तक लाने में सफल नहीं हो पाई। 100 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने 17 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी तक फिल्म करीब 42 करोड़ का कलेक्शन कर सकी है।