फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Day 5: पांच दिन में 150 करोड़ कमाकर इस नंबर पर पहुंची ‘ब्रह्मास्त्र’, अब सीक्वल की तैयारी शुरू

Wed, 14 Sep 2022 07:40 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 14 Sep 2022 07:40 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Box Office Collection Day 5 earns 150 cr plus by First Tuesday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों ‘गोलमाल अगेन’, ‘सुल्तान’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के पहले मंगलवार के कलेक्शन को बेहतर करते हुए रिलीज के पांचवे दिन ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक की कमाई के हिसाब से फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ हिंदी सिनेमा की अब तक बनी कुल फिल्मों में 40वें नंबर पर पहुंच चुकी है। फिल्म की छठे दिन की एडवांस बुकिंग भी शानदार है और फिल्म के पहले हफ्ते का कलेक्शन गुरुवार की रात तक करीब पौने दो सौ करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद बंधने लगी है।

Brahmastra Part 1 Shiva Box Office Collection Day 5 earns 150 cr plus by First Tuesday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पांचवे दिन भी मजबूत रही फिल्म
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का मंगलवार का कलेक्शन कोरोना संक्रमण काल के बाद रिलीज हुई फिल्मों में बेहतरीन रहा। फिल्म ने मंगलवार के अनंतिम आंकड़े आने तक करीब 154 करोड़ रुपये की कमाई अपनी रिलीज के पांचवें दिन कर ली थी। फिल्म ने मंगलवार को अपना कलेक्शन मजबूत बनाए रखते हुए 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई मंगलवार को करीब 15.30 करोड़ रुपये रही है। फिल्म करीब 12 करोड़ रुपये हिंदी संस्करण से और करीब सवा करोड़ रुपये तेलुगू संस्करण से शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कमाए हैं।

Brahmastra Part 1 Shiva Box Office Collection Day 5 earns 150 cr plus by First Tuesday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आरआरआर’ हिंदी से निकली आगे
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का सिर्फ हिंदी संस्करण का कलेक्शन पांचवें दिन 138 करोड़ रुपये से ऊपर हो गया। तेलुगू संस्करण में हुई फिल्म की करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई ने भी फिल्म का कलेक्शन पांचवें दिन ही 150 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचाने में मदद की है। पहले हफ्ते की कमाई के मामले में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने इसके साथ ही फिल्म ‘आरआरआर’ के हिंदी संस्करण की पहले हफ्ते की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। ‘आरआरआर’ हिंदी ने पहले हफ्ते में 132.59 करोड़ रुपये कमाए थे। यही नहीं, पहले हफ्ते 150 करोड़ रुपये से कम कमाने वाली सुपरहिट फिल्मों में ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ और ‘सूर्यवंशी’ भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Box Office Collection Day 5 earns 150 cr plus by First Tuesday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ के पार
स्टार स्टूडियोज के सूत्रों के मुताबिक फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी बेहतर करना लगातार जारी रखा है और फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 250 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुकी है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने रिलीज के पहले दिन 36.42 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 42.41 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 45.66 करोड़ रुपये, चौथे दिन 16.50 करोड़ रुपये और पांचवें दिन अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक करीब 13 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा रिलीज के तीसरे दिन ही पा लिया था।

विज्ञापन
Brahmastra Part 1 Shiva Box Office Collection Day 5 earns 150 cr plus by First Tuesday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

शुरू हो गई पार्ट 2 की तैयारी
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की कामयाबी को देखते हुए इसके निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म की दूसरी कड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देवा’ पर भी काम शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल के शुरू में ही प्रारंभ होने की तैयारी चल रही है और उम्मीद है कि इसे अगले साल के अंत तक पूरा कर लिया जाए। अयान मुखर्जी पर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए फिल्म उद्योग से लगातार दबाव भी पड़ रहा है और शुक्रवार को वह फिल्म के हीरो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ कुछ करने की योजना भी बना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed