फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां को याद कर अर्जुन कपूर की भर आईं आंखें, लिखा- 'वापस आ जाओ ना'

Tue, 26 Mar 2019 08:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor shared emotional post on mother Mona Kapoor death anniversary
Mona Kapoor Arjun Kapoor - फोटो : instagram

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी मां मोना कपूर (Mona Kapoor) के दिल के कितने करीब थे इस बात को वह कई इंटरव्यू में बता चुके हैं। यहां तक कि मां के निधन के बाद वह टूट भी चुके थे। अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर की 25 मार्च को 7वीं पुण्यतिथि है। मां की पुण्यतिथि पर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने ऐसी बात कह दी जिसे पढ़कर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।

Arjun Kapoor shared emotional post on mother Mona Kapoor death anniversary
Arjun Kapoor Mona Kapoor - फोटो : instagram

हर एक की जिंदगी में मां की खास जगह होती है। मां के साए में कोई भी बच्चा अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है और उसकी ममता की छाव से एक ऐसा अपनापन मिलता है जो किसी से भी नहीं मिल सकता। अर्जुन कपूर मां की इसी ममता को मिस कर रहे हैं। अर्जुन की मां मोना कपूर का निधन 2012 में कैंसर की वजह से हो गया था। मां की पुण्यतिथि पर अर्जुन ने तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा।

Arjun Kapoor shared emotional post on mother Mona Kapoor death anniversary
arjun kapoor - फोटो : file photo

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'तुम मेरी मुस्कान थीं और मैं उम्मीद करता हूं कि तुम जहां भी हो मैं आज भी तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान ला पा रहा हूं। हमें छोड़ कर गए तुम्हे 7 साल हो गए हैं। तुम्हारा बेटा बस तुमसे एक ही बात कह रहा है...वापस आ जाओ ना प्लीज।' मोना कपूर से अलग होने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। मोना कपूर और बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला। वहीं श्रीदेवी से दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You were my smile & I hope wherever you are I make you smile still... it’s been 7 years since you left us & all your son is asking you is come back na, please.

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor shared emotional post on mother Mona Kapoor death anniversary
Boney Kapoor on Sridevi`s death - फोटो : file photo

श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो धक्का लगा।

विज्ञापन
Arjun Kapoor shared emotional post on mother Mona Kapoor death anniversary
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo

श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना शौरी कपूर ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। शायद यही वजह है कि अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां का दर्जा नहीं दिया। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं उनकी मां नहीं। श्रीदेवी की मौत के बाद यह सारी कड़वाहट दूर हो गई और अर्जुन ने खुले दिल से अपनी जाह्नवी और खुशी को अपना लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed