फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंशुला ने शेयर की मां की तस्वीर, लिखा-लौट आओ न, अर्जुन ने दिया प्यारा सा जवाब

Wed, 05 Dec 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Shares Emotional Note For Sister Anshula
arjun kapoor - फोटो : bollywoodlife
अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। अर्जुन इन दिनों मलाइका अरोड़ा की वजह से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वह जल्द ही शादी कर सकते हैं। वहीं अर्जुन ने अपनी शादी के सवाल पर कहा था कि वह अपनी बहन की हां के बाद ही शादी करेंगे। अब अर्जुन की बहन का एक पोस्ट सोशल मडिया पर वायरल हो रहा है।
Arjun Kapoor Shares Emotional Note For Sister Anshula
अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ
अर्जुन दरअसल अपनी बहन अंशुला के काफी करीब हैं। वहीं श्रीदेवी के निधन के बाद वह जाह्नवी कपूर और खुशी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन की बहन अंशुला ने सोशल साइट पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। अंशुला के इस मैसेज को पढ़कर हर किसी की आंख में आंसू आ सकते हैं।
Arjun Kapoor Shares Emotional Note For Sister Anshula
Anshula Kapoor
अंशुला ने मां की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, लौट आओ न मां ...क्या आप कभी इतने बड़े हो सकते हो जो अपनी मां को बाहों में भर लेने की जरूरत आपको महसूस न हो। कभी-कभी खुद को बिना मां के संभालना काफी मुश्किल होता है, यहां मैं बस यह चाहती हूं कि उनके साथ बैठकर कढ़ी चावल खा सकूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Shares Emotional Note For Sister Anshula
arjun kapoor and jhanvi kapoor
वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी बहन की इस पोस्ट का बहुत प्यारा सा जवाब दिया है। अर्जुन ने लिखा है, अंशुला हर वक्त मेरा ख्याल रखती हैं। मेरी बहन मेरी लिए काफी स्पेशल हैं। अपनी बहन को हिम्मत देते हुए उन्होंने लिखा है कि तुमको हर वक्त बड़ा बनने की जरूरत नही हैं। तुम बहुत हिम्मती हो।
विज्ञापन
Arjun Kapoor Shares Emotional Note For Sister Anshula
arjun kapoor malaika arora
बॉलीवुड में नए साल की तैयारियां शुरू हो गई हैं और सेलिब्रिटी योजना बना रहे हैं कि 2019 के स्वागत के लिए कौन कहां जाएगा। इन दिनों इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल बने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि दोनों नए साल का मिलकर स्वागत करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed