Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने शेयर कीं अपनी ऐसी तस्वीरें, वरुण धवन बोले- क्या इंसान हो आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। मोनोक्रोम फोटो में एक्टर काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। फोटो में अर्जुन काला चश्मा लगाए मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नईं फिल्म नई वाइब।' इस फोटोज पर आम लोगों के सात सेलेब्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। पोस्ट पर रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अरे अरे अकेले-अकेले।' वहीं, वरुण धवन ने लिखा, 'क्या इंसान हो आप।' इसके अलावा फैंस इन तस्वीरों पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि अर्जुन को आखिरी बार तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी के साथ एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था। यह साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल थी। पहले भाग में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट रही थी। इसके अलावा अर्जुन और भी कई फिल्मों में काम करते दिखेंगे।
अर्जुन जल्द ही तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा के साथ आसमान भारद्वाज की फिल्म 'कुत्ते' में नजर आने वाले हैं। वहीं, भूमि की बात करें तो वह विक्की कौशल, कियारा आडवाणी के साथ गोविंदा नाम में काम करते दिखाई देंगी। साथ ही वह नवाजुद्दीन के साथ 'अफवाह', 'भीड़' और 'भक्षक' में भी काम कर रही हैं।