फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: तमिल अभिनेत्री दीपा ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में दिक्कतों की वजह से उठाया यह कदम

Sun, 18 Sep 2022 07:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 18 Sep 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
tamil actress deepa aka pauline jessica committed suicide police suspect love affair reason
तमिल अभिनेत्री दीपा - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने एक बुरी खबर आ रही है। साउथ की उभरती हुई अभिनेत्री दीपा ने आज आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपनी लव लाइफ में खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शुरुआती तौर पर दीपा की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है।

tamil actress deepa aka pauline jessica committed suicide police suspect love affair reason
तमिल अभिनेत्री दीपा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री का असली नाम पौलीना जेसिका था, लेकिन वह अपने दीपा नाम से पहचानी जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपा एक लड़के से बेहद प्यार करती थीं, लेकिन उसके साथ अभिनेत्री के रिश्ते ठीक नहीं थे। रिश्तों में दिक्कतों की वजह से ही दीपा ने आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि वह जिंदगी भर किसी से प्यार करती रहेंगी, जबकि उनकी मौत का कारण कोई नहीं है। 

tamil actress deepa aka pauline jessica committed suicide police suspect love affair reason
तमिल अभिनेत्री दीपा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दीपा के नोट में किसी के नाम का कोई जिक्र नहीं है, इसीलिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 29 वर्षीय अभिनेत्री चेन्नई के विरुगमबक्कम में मल्लिकाई एवेन्यू में अकेले रहती थीं। रिश्तेदार लगातार उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अभिनेत्री का फोन न लगने की वजह से उनके दोस्त प्रभाकरन घर पहुंचे थे, जहां इस बात का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tamil actress deepa aka pauline jessica committed suicide police suspect love affair reason
तमिल अभिनेत्री दीपा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री फिल्म वैधा में नजर आई थीं, जो कि इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रेमा महेंद्र मुख्य किरदार में थे। अभिनेत्री तमिल की सुरपहिट थ्रिलर फिल्म थुप्परिवलन में भी एक छोटे से रोल में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed