आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुत्ते' को लेकर मेकर्स दर्शकों के बीच लगातार बज बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें एक्शन से लेकर डायलॉग्स तक से दर्शकों को खूब आकर्षित करने की कोशिश की गई। फिलहाल अब इसी बीच 'कुत्ते' का पहला गाना भी रिलीज कर दिया है, जिसका टाइटल है 'आवारा डॉग्स'।
Kuttey Song: 'आवारा डॉग्स' की बीट पर अर्जुन कपूर के साथ तब्बू ने की कदमताल, फिल्म 'कुत्ते' का पहला सॉन्ग रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कुत्ते' के दिलचस्प ट्रेलर के बाद इस डार्क कॉमेडी फिल्म के पहले गाने में जहां अर्जुन और तब्बू म्यूजिक बीट्स पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं इसमें भी जबरदस्त क्राइम थ्रिलर का तड़का लगाया गया है। 'अवारा डॉग्स' टाइटल बाले इस ट्रैक को विशाल भारद्वाज और देवर पितो साहा ने कोरस के साथ विशाल ददलानी की आवाज में गाया है।
Neena Gupta: नीना गुप्ता के साथ स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, नहीं रुकी दर्शकों की हंसी, मसाबा ने साझा किया वीडियो
फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर के अलावा अभिनेत्री तब्बू, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, शार्दुल भारद्वाज, नसीरुद्दीन शाह जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज इस फिल्म से निर्देशन में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में देखा गया कि एक्शन के साथ ही गाली भरे संवादों का भी खूब प्रयोग किया गया है।
'कुत्ते' के इस गाने को देखकर फिल्म 'कमीने' के सॉन्ग 'धन ते तान' की याद जरूर आती है। फिल्म कुत्ते का निर्माण भूषण कुमार, लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। 'कुत्ते' 13 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म से होगी क्योंकि 'पठान' इसके एक हफ्ते बाद 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Kangna Ranaut: शादी-पार्टियों में क्यों डांस नहीं करतीं कंगना? आशा भोंसले का वीडियो शेयर कर बताई वजह