फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी सुबह की सैर का एक वीडियो साझा किया है। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक अकेले सुबह की सैर पर नहीं निकले थे, बल्कि वह वाई श्रेणी की सिक्योरिटी के साथ गए थे। वीडियो में दिख रहा है कि विवेक अग्निहोत्री फोन पर बात कर रहे थे। जब वह पैदल ही शहर में घूम रहे थे, तब सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए थे और गाड़ियां उनके पीछे चल रही थीं।
Vivek Agnihotri: वाई श्रेणी की सिक्योरिटी के साथ सैर पर निकले विवेक, यूजर्स बोले- टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म बनाने की कीमत चुकाई
The price one has to pay to show the Genocide of Hindus in Kashmir. In a Hindu majority country.
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक हिंदू बहुसंख्यक देश में कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने और पलायन पर आधारित फिल्म बनाने की कीमत चुकानी पड़ती है। अभिव्यक्ति की आजादी।' इसके साथ ही विवेक ने खुद को देश में कैद बताया और फतवा का हैशटैग भी जोड़ा।
Freedom of expression, ha! #ImprisonedInOwnCountry #Fatwa pic.twitter.com/9AZUdbTyca
Honey Singh: हनी सिंह ने पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर की बात, बोले- मेरे दिमाग में दिक्कत है और...
यूजर्स ने किया ट्रोल
विवेक अग्निहोत्री के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ओह माय टैक्स मनी।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टैक्सपेयर के पैसों की बर्बादी।' एक अन्य ने लिखा, 'अपनी फिल्म टैक्स फ्री करके हमारे टैक्स के पैसे से सिक्योरिटी ले रहे हैं।' वहीं कुछ यूजर्स ने सिक्योरिटी का दिखावा करने के लिए विवेक अग्निहोत्री को फटकार भी लगाई।
Master Manjunath: अपने जमाने का 'सुपरस्टार' था ये 'मास्टर', आज लुक देखकर पहचान पाना मुश्किल
द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल रिलीज हुई थी। इस पर हुए विवाद के बाद विवेक को वाई श्रेणी की सिक्योरिटी दी गई, जिसमें पांच कमांडो शामिल हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी।
Jhoome Jo Pathaan: 'झूमे जो पठान' के व्यूज 18 मिलियन के पार, क्या टूटेगा 'बेशरम रंग' का रिकॉर्ड?