विवाद और उनका साथ हमेशा चोली-दामन का रहा है। कभी 'रंग' को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया गया तो कभी 'नाम' के बहाने निशाने साधने की कोशिश की गई। अनुमान यूं भी लगाए जाने लगे कि 'रंग' और 'नाम' शायद उनका 'नाम-ओ-निशां' (बायकॉट) न मिटा दें, लेकिन वह ठहरे बादशाह तो वापसी भी तय ही थी। शायद यही वजह है कि बेशरम रंग विवाद और पठान बायकॉट के बीच शाहरुख ने अपने ही अंदाज में ट्रोल्स को जवाब दे दिया। आखिर एसआरके ने क्या किया और क्या कर दिखाया, जानते हैं इस रिपोर्ट में...
Pathaan Controversy: 'बेशरम रंग' विवाद पर शाहरुख ने दिया करारा जवाब, कहा- पठान, दे दे जो जुबान...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले 'रंग' पर विवाद, फिर निशाने पर 'नाम'
शाहरुख खान की पठान का जलवा तो टीजर आने के बाद से ही कायम है, लेकिन इस फिल्म को विवादों के पंख पहला गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद लगे। गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को आड़े हाथों लिया गया। साथ ही, यहां तक कहा गया कि भगवा कपड़े पहने महिला को मुस्लिम पुरुष छू रहा है। इसके बाद तो फिल्म के नाम पर भी घेरने की कोशिश हुई और पठान को एजेंडे के तहत तैयार की गई फिल्म साबित करने की कोशिश की गई।
Pathaan: ‘बेशरम रंग’ ही नहीं शाहरुख का ‘झूमे जो पठान’ भी है कॉपी? सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ निकाला सबूत
लगने लगी थीं ऐसी अटकलें
बेशरम रंग और पठान को लेकर हुए घनघोर विवाद के बाद अटकलें लगने लगीं कि शाहरुख शायद ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज करें। अनुमान लगाए जा रहे थे कि अब 'पठान' का दीदार तो सिर्फ थिएटर में ही होंगे, लेकिन शाहरुख ने इन सभी अनुमानों को धता बताते हुए फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया।
OTT Debut 2023: नए साल में इन 10 सीरीज पर होगी सबकी नजर, डेब्यू करने जा रहे बड़े पर्दे के 11 नामचीन सितारे
गाने के बोल से किया पलटवार
शाहरुख खान की फिल्म पठान के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' पर गौर करें तो लगता है कि इस गाने के बोल के माध्यम से एसआरके सीधे-सीधे ट्रोल्स को जवाब दे रहे हैं। फिल्म के बायकॉट के मसले पर भी उन्होंने इसी तरीके से पलटवार कर किया। पठान के बोल पर गौर करें तो उसमें शाहरुख जब 'बात करते हैं हजारों, है तजुर्बा हमें यारों.... 'ऐसी है अदा, बांध लूं हवा' कहते हैं तो यूं लगता है कि वह ट्रोल्स को सीधे-सीधे समझा रहे हैं। वहीं, जब वह कहते हैं 'झूमे जो पठान मेरी जान महफिल ही लुट जाए, दे दे जो जुबां मेरी जान उस पर मर मिट जाएं' तो लगता है कि वह अपने विरोधियों की चुनौती का सामना डटकर करने की बात कह रहे हैं।
Bollywood Celebs: एक्टिंग में ही नहीं पढ़ाई में भी आगे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, एक के पास तो है एमबीए की डिग्री