ओटीटी प्लेटफार्म का दिन प्रतिदिन दायरा बढ़ता ही जा रहा है। साल 2022 में ओटीटी प्लेटफार्म पर हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारों ने डेब्यू किया। माधुरी दीक्षित से लेकर अजय देवगन और सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने अपने ओटीटी डेब्यू पर खूब वाहवाही भी बटोरी। अब साल 2023 आने वाला है। आने वाले साल में कुछ और सितारे अपने ओटीटी डेब्यू की तैयारी में हैं। शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ से लेकर वरुण धवन की सीरीज ‘सिटाडेल इंडिया’ तक पर लोगों की नजरें टिकी रहेंगी। ओटीटी की वेब सीरीज पर और कौन कौन से बड़े सितारे नए साल में डेब्यू करने जा रहे हैं, चलिए आपको विस्तार से बताते हैं...
OTT Debut 2023: नए साल में इन 10 सीरीज पर होगी सबकी नजर, डेब्यू करने जा रहे बड़े पर्दे के 11 नामचीन सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल (द गुड वाइफ)
रेणुका शहाणे निर्देशित फिल्म ‘त्रिभंगा’ के जरिये अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकीं अभिनेत्री काजोल नए साल में अमेरिकी कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज 'द गुड वाइफ' के हिंदी रीमेक के साथ साल 2023 में वेब सीरीज डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन सुपर्ण वर्मा कर रहे हैं। इस सीरीज में काजोल के अलावा कुब्रा सैत, शीबा चड्ढा, आमिर अली नजर आएंगे। इस सीरीज में काजोल एक गृहणी की भूमिका निभा रही हैं जो अपने पति के जेल जाने पर अपने परिवार के समर्थन के लिए 13 साल बाद एक कानूनी फर्म में काम पर लौटती है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
अनन्या पांडे (कॉल मी बे)
करण जौहर की खोज के रूप में सामने आईं अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का बड़े परदे पर करियर डांवाडोल है। लिहाजा अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' के जरिए वह भी ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज का निर्माण करण जौहर की कंपनी ही कर रही है। अनन्या पांडे इस कहानी में एक अरबपति फैशन आइकॉन की भूमिका निभा रही हैं जिसे एक कथित घोटाले के बाद परिवार ने उसे अस्वीकार कर दिया है। सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा के पास है।
करीना कपूर खान (डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स)
बीते दिनों के बेहतरीन सितारों में एक नाम करीना कपूर का भी शामिल है। करीना कपूर 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। यह शो जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो के उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है। सुजॉय घोष निर्देशित इस सीरीज में करीना कपूर खान के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत की प्रमुख भूमिकाएं है और यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
उर्मिला मातोंडकर (तिवारी)
बीते जमाने की बिंदास बाला उर्मिला मातोंडकर वेब सीरीज तिवारी के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। मां बेटी के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित यह थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज की कहानी छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं। इस सीरीज का निर्देशन सौरभ वर्मा कर रहे हैं। यह सीरीज किस ओटीटी प्लेटफार्म पर आएगा अभी इसको लेकर प्रोडक्शन टीम की तरह से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।