फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: ‘बेशरम रंग’ ही नहीं शाहरुख का ‘झूमे जो पठान’ भी है कॉपी? सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ निकाला सबूत

Fri, 23 Dec 2022 12:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 23 Dec 2022 12:37 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Jhoome Jo Pathaan is copied from Sukhwinder Singh song user trolled makers besharam rang
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले ‘बेशरम रंग’ गाने पर कॉपी करने आरोप लगा था, तो अब ‘झूमे जो पठान’ पर धुन चोरी करने का आरोप लगा है। बीते दिन रिलीज हुए 'पठान' के इस दूसरे गाने को अभी तक19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया यूजर्स म्यूजिक कंपोजर विशाल और शेखर के इस गाने की चोरी पकड़ने का दावा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाने की धुन चोरी का आरोप लगाते हुए वीडियो भी साझा किया गया है।

Shah Rukh Khan Jhoome Jo Pathaan is copied from Sukhwinder Singh song user trolled makers besharam rang
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' का गाना 'झूमे जो पठान' जब से रिलीज हुआ है, सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब दावा किया जा रहा है 'झूमे जो पठान' सुखविंदर सिंह के 10 साल पुराने गाने की कॉपी है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है सुखविंदर सिंह के गाने से ही 'पठान' के गाने की धुन को कॉपी किया गया है। यूजर्स दोनों गाने के वीडियो साझा कर उनमें समानताएं दिखा रहे हैं। दोनों गानों को देखने के बाद कुछ हद तक धुन एक जैसी ही लग रही हैं। ऐसे में 'पठान' के मेकर्स एक बार फिर गाना चोरी करने के आरोप में ट्रोल हो रहे हैं।

Anchal Singh: ‘ये काली काली आंखें’ की ‘पूर्वा’ को नहीं मिल रहा काम, बोलीं- इंडस्ट्री को 12 साल दिए फिर भी...

Shah Rukh Khan Jhoome Jo Pathaan is copied from Sukhwinder Singh song user trolled makers besharam rang
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सुखविंदर सिंह के गाने के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'यह गाना अर्जुन: द वॉरिअर प्रिंस के गाने 'कर्म की तलवार' से कॉपी किया गया है। यह चीटिंग है, कम से कम ओरिजनल कंपोजर को क्रेडिट दिया जाना चाहिए।' अब यही बात लोगों को पसंद नहीं आ रही है और वह पठान के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं।

Kaikala Satyanarayana: साउथ के दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण का निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Jhoome Jo Pathaan is copied from Sukhwinder Singh song user trolled makers besharam rang
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पठान के गाने 'झूमे जो पठान' को अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के किलर मूव्स देखने को मिल रहे हैं। वहीं, फिल्म के पहले गाने 'बेशरम रंग' को लेकर अभी विवाद रुका नहीं है। एक ओर यूजर्स ने 'बेशरम रंग' को फ्रेंच सिंगर-सॉन्ग राइटर जैन के गाने मकीबा से कॉपी बताया, तो दूसरे ओर दीपिका की बिकिनी को लेकर बवाल हो रहा है। बता दें कि 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 

Leonardo Dicaprio: 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो? डिनर डेट की तस्वीर वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed