फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: एक्टिंग में ही नहीं पढ़ाई में भी आगे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, एक के पास तो है एमबीए की डिग्री

Fri, 23 Dec 2022 10:42 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Most Educated Bollywood Actors Lists from Amitabh Bachchan to Soha Ali Khan
रणदीप हुड्डा,जॉन अब्राहम - फोटो : insta

बॉलीवुड की दुनिया में सितारे बड़े पर्दे पर हर तरह का किरदार अदा करते हैं। चाहे वह किसी साधारण आम इंसान का रोल हो या फिर किसी पढ़े लिखे अधिकारी का। अभिनेता और अभिनेत्रियों को देखकर कई बार लोगों के मन में ख्याल आता है कि पर्दे पर बड़े बड़े किरदार अदा करने वाले इन सितारों ने क्या असल जिंदगी में इतनी पढ़ाई की होगी। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जो बेहद पढ़े-लिखे हैं।

Most Educated Bollywood Actors Lists from Amitabh Bachchan to Soha Ali Khan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनय के बेताज बादशाह तो है हीं वह पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। वही इंजीनियर बनना चाहते थे। बिग बी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया। अमिताभ बच्चन साइंस के स्टूडेंट रहे हैं और उन्होंने विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

Most Educated Bollywood Actors Lists from Amitabh Bachchan to Soha Ali Khan
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड में आज रणदीप हुड्डा एक जाना-माना नाम हैं और उनकी गिनती सिनेमा के दमदार कलाकारों में होती है। हालांकि रणदीप हुड्डा के पिता उन्हें एक्टर नहीं बल्कि डॉक्टर बनाना चाहते थे। शुरुआत पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद रणदीप हायर एजुकेशन के लिए मेलबर्न गए, जहां उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Educated Bollywood Actors Lists from Amitabh Bachchan to Soha Ali Khan
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम को आज बॉलीवुड के एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है। वह अभिनय की दुनिया में आने से पहले पढ़ाई के साथ खेल कूद में भी आगे रहे हैं और स्कूल में फुटबॉल टीम के कैप्टन थे। अभिनेता ने जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है और साथ ही एमबीए की डिग्री भी ली है।

विज्ञापन
Most Educated Bollywood Actors Lists from Amitabh Bachchan to Soha Ali Khan
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोहा अली खान
पटौदी खानदान की बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान भी एजुकेशन के मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड में आधुनिक इतिहास का अध्ययन किया है और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधो में मास्टर डिग्री हासिल की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed