{"_id":"5c024116bdec2220567c8702","slug":"arjun-kapoor-trolls-about-panipat-users-says-this-will-also-be-the-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका से शादी की खबरों के बीच पानीपत को लेकर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर, यूजर्स बोले- ये भी होगी फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका से शादी की खबरों के बीच पानीपत को लेकर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर, यूजर्स बोले- ये भी होगी फ्लॉप
Sat, 01 Dec 2018 02:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म 'कल हो ना हो' से की थी। डायरेक्शन के बाद अर्जुन धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ चले गए। बतौर एक्टर फिल्म 'इश्कजादे' उनकी पहली फिल्म थी और इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। 'इश्कजादे' के बाद अर्जुन ने कई फिल्में की। बहरहाल, इन दिनों अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बता दें अर्जुन कपूर आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही फिल्म "पानीपत" में काम कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग शुरू कर हो चुकी है।
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही अर्जुन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि आशुतोष सर और हमारी टीम के साथ एक ऐसी शानदार यात्रा की शुरुआत जो पहले कभी नहीं हुई। अर्जुन के यह स्टेटस शेयर करते ही कुछ फॉलोवर्स ने इस फिल्म को लेकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि तुम फ्लॉप हो और तुम्हारी फिल्म भी फ्लॉप ही साबित होगी। इतना ही नहीं लोगों ने आगे लिखा है कि तुम सभी लोग राजा-रानी को लेकर फिल्में बना रहे हो। तुम्हें लगता है कि हर फिल्म बाहुबली जैसी हो सकती है, तुम कभी ऐसा काम नहीं कर सकते। इतना ही नहीं लोगों ने उनके और मलाइका के रिलेशनशिप पर जमकर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
panipat
रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में अर्जुन कपूर फिल्म में एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में अर्जुन के साथ-साथ अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री कृति सैनन भी नजर आएंगी। बता दें फिल्म के संवाद अशोक चक्रधर ने लिखे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor
फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। आशुतोष इससे पहले मोहनजोदारो और लगान जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।