फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NCB के दफ्तर पहुंचीं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड, अभिनेता को इस दिन भेजा गया है समन

Wed, 11 Nov 2020 12:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 11 Nov 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades Has been summoned by NCB in drug related case
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : Instagram

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ छापेमारी जारी है। ड्रग्स का सेवन करने और खरीद-फरोख्त के मामले में अब तक कई फिल्मी सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। अब बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स पूछताछ के लिए मुंबई स्थित एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं।

Arjun Rampal and Gabriella Demetriades Has been summoned by NCB in drug related case
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स - फोटो : file photo

बीते महीने एनसीबी ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एजेंसी को चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थी। इसी सिलसिले में सोमवार को एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की। इस दौरान अभिनेता के घर से लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त किए गए थे। बुधवार को गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

Arjun Rampal and Gabriella Demetriades Has been summoned by NCB in drug related case
अर्जुन कपूर और गैब्रिएला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

एनसीबी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से उनके भाई के साथ ड्रग्स कनेक्शन को लेकर सवाल कर सकती है। वहीं अर्जुन रामपाल से पूछताछ के लिए एजेंसी ने गुरुवार के लिए समन भेजा है। एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही एक्शन में है। एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है और ड्रग्स पेडलर्स पर शिकंजा कस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades Has been summoned by NCB in drug related case
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अगिसिलाओस - फोटो : इंस्टाग्राम

एनसीबी के अधिकारी छापेमारी के लिए रामपाल के मुंबई के बांद्रा स्थित घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अभिनेता के घर एनसीबी ड्रग्स की तलाश ली गई है। NCB को कार्रवाई में क्या मिला यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एजेंसी को सूत्रों के जरिए उनके घर में ड्रग्स होने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades Has been summoned by NCB in drug related case
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : file photo

इससे पहले एनसीबी ने रविवार को फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर छापेमारी की। इस कार्रवाई में फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद हुई। जिसके चलते उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।


पढ़ें: Bigg Boss 14: राहुल वैद्य ने खोला राज, इस अभिनेत्री से करते हैं प्यार, शादी के लिए किया प्रपोज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed