फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों से रहा है अर्जुन रामपाल का पुराना नाता, शादी के 21 साल बाद पत्नी को दिया था तलाक

Thu, 26 Nov 2020 01:21 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 26 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday Special Know About Actors Personal and Professional Life To Drugs Connection
Arjun Rampal

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को हुआ था। इस साल अर्जुन अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। आज अर्जुन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार रहते हैं। अर्जुन हाल ही में ड्रग्स केस में लिप्त पाए गए। जिसके बाद उन्हें एनसीबी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया। लेकिन ये कोई पहला ऐसा विवाद नहीं है, अर्जुन के जीवन में और भी कई कॉन्ट्रोवर्सीज रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं अर्जुन के बारे में खास बातें...

Arjun Rampal Birthday Special Know About Actors Personal and Professional Life To Drugs Connection
Arjun Rampal - फोटो : social media

फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेता अर्जुन रामपाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। अर्जुन सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए थे जब उन्होंने अपनी पत्नी को शादी के करीब 21 साल बाद तलाक दिया था। अर्जुन ने साल 1998 में पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के 21 साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया।

Arjun Rampal Birthday Special Know About Actors Personal and Professional Life To Drugs Connection
Mehr Jesia, Gabriella and Arjun Rampal - फोटो : file photo

30 अप्रैल 2019 को अर्जुन और मेहर के तलाक को मंजूरी मिल गई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां भी हैं माहिका और मायरा भी हैं। दोनों ही अपनी मां के साथ रहती हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे थे। साल 2019 जुलाई महीने में अर्जुन और गैब्रिएला माता-पिता बने। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि अर्जुन ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday Special Know About Actors Personal and Professional Life To Drugs Connection
Arjun Rampal - फोटो : amar ujala mumbai

गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावासाल 2018 में FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं। साल 2015 में उन्होंने तेलुगू-तमिल फिल्म Oopiri से अपना करियर शुरू किया था। खास बात है कि जब मेहर ने बच्चे को जन्म दिया था तो अर्जुन की दोनों बेटियां उनसे मिलने भी गई थीं।

विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday Special Know About Actors Personal and Professional Life To Drugs Connection
अर्जुन रामपाल - फोटो : ANI

वहीं हाल ही में अर्जुन रामपाल का नाम ड्रग्स केस से भी जुड़ा था। जिसके बाद वो एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए थे। दरअसल बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही  एनसीबी की टीम ने बीते दिनों अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के घर पर छापा मारा था। एनसीबी को अर्जुन के ड्रग्स होने की खबर मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। वहीं मामले में अर्जु और गैब्रिएला दोनों को ही पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।

पढ़ें: फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं खेसारी लाल यादव, तस्वीरों में देखें शानदार बॉडी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed