फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार मां बनने वाली हैं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

Sat, 29 Apr 2023 03:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Apr 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades announces second pregnancy with maternity Photoshoot
अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर पापा बनने वाले हैं। जी हां, एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स दूसरी बार गर्भवती हैं। ग्रैब्रिएला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ लिव इन में रह रहे हैं। अर्जुन रामपाल का गैब्रिएला के साथ एरिक नाम का एक बेटा है। अब वह फिर से पिता बनने वाले हैं। 

Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades announces second pregnancy with maternity Photoshoot
गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया

गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। गैब्रिएला ने प्रेगनेंसी शूट की शानदार तस्वीरों साझा करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। इसके साथ उन्होंने यह एलान किया है कि वह अर्जुन रामपाल के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades announces second pregnancy with maternity Photoshoot
गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया

गैब्रिएला ने ऑरेंज कलर का फ्लोइंग गाउन पहन रखा है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह साइड पोज देती नजर आ रही हैं तो एक तस्वीर में वह फ्रंट पोज दे रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में गैब्रिएला ने रियलिटी या एआई लिखकर फैंस को गेसिंग मोड़ में छोड़ दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)


International Dance Day: हां, डांस ही मेरा जुनून, खुशनसीब हूं कि घंटों की मेहनत को दर्शकों का इतना प्यार मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades announces second pregnancy with maternity Photoshoot
अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रायडिस - फोटो : Insatagram- @rampal72

गैब्रिएला की इन तस्वीरों पर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दे कि गैब्रिएला डेमेट्रियड्स और अर्जुन रामपाल पांच साल से ज्यादा ज्यादा वक्त से रिलेशनशिप में हैं। गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल साल 2019 में पहली बार माता-पिता बने थे। अर्जुन और गैब्रिएला अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। वे इसी तरह अपने रिश्ते से खुश हैं।
Priyanka Chopra: अपने एग फ्रीज कराने के फैसले पर प्रियंका ने की बात, बोलीं- बहुत दर्दनाक और मुश्किल था सब

विज्ञापन
Arjun Rampal girlfriend Gabriella Demetriades announces second pregnancy with maternity Photoshoot
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अर्जुन रामपाल के अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से भी दो बेटियां- माहिका और माइरा हैं। अब अर्जुन चौथी बार पिता बनेंगे। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगीं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में वह ब्रिटिश-भारतीय पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।
ShahRukh Khan: श्रीनगर एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में डैशिंग लगे किंग खान, सेल्फी के लिए उमड़ा फैंस का सैलाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed