फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड के बच्चे का पिता बना ये अभिनेता, ये अभिनेत्रियां भी बिन शादी के बनीं मां

Tue, 26 Nov 2019 11:37 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal Girlfriend Gabriella demetriades pregnant befor wedding know about more actress
अर्जुन रामपाल उस वक्त चर्चा में आ गए जब उन्होंने अपनी 20 साल की शादी तोड़ दी । अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले लिया है। तलाक से पहले ही अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस मां बन गईं थीं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी शादी नहीं की है । अर्जुन 26 नवंबर को अपना बर्थडे मनाते हैं । ऐसे में हम आपको बताते हैं कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड के अलावा कौन सी ऐसी एक्ट्रेस रहीं जो शादी से पहले मां बनीं ।
Arjun Rampal Girlfriend Gabriella demetriades pregnant befor wedding know about more actress
Amy Jackson - फोटो : instagram
अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था । एमी अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ लिव इन में रह रही हैं। डिलीवरी के बाद अब एमी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी । एमी ने एक बेटे को जन्म दिया है । 
Arjun Rampal Girlfriend Gabriella demetriades pregnant befor wedding know about more actress
Neha Dhupia and Angad Bedi - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन हीरोइनों में नेहा धूपिया का नाम भी शामिल है । नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से अंगद बेदी के साथ शादी रचा ली थी। शादी के 6 महीने बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Girlfriend Gabriella demetriades pregnant befor wedding know about more actress
konkana sen
कोंकणा सेन शर्मा भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। इस खबर के फैलने के बाद कोंकणा ने अपने बॉयफैंड रणवीर शौरी संग सात फेरे ले लिए थे। हालांकि अब कोंकणा और रणवीर शौरी का तलाक हो गया है । कोंकणा का एक बेटा है जिसे वो अकेले पाल रही हैं ।
विज्ञापन
Arjun Rampal Girlfriend Gabriella demetriades pregnant befor wedding know about more actress
purab kohli - फोटो : social media
'रंग दे बसंती' और 'रॉक ऑन' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर पूरब कोहली की गर्लफ्रेंड लूसी पेटन ने शादी से पहले ही एक बच्ची को जन्म दे दिया था। पिता बनने के बाद ही पूरब ने लूसी के साथ शादी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed