फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान पर केस दर्ज और अर्जुन रामपाल सहित बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 28 Apr 2019 01:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Apr 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
arjun rampal girlfriend to salman khan here top weekly news
Arjun Rampal & Gabriella - फोटो : social media

प्रेग्नेंट हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड


अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया पर कबूल की। गैब्रिएला 6 महीने से प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए ये गुड न्यूज फैंस को दी थी। बता दें कि अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने शादी के 20 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। 

arjun rampal girlfriend to salman khan here top weekly news
Kalank - फोटो : twitter

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई 'कलंक'
धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म कलंक करण जौहर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का बुरा हाल हुआ। रिलीज होने के 11 दिन बाद फिल्म ने 77 करोड़ की कमाई कर डाली है। वहीं इस शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने कलंक की मुश्किलों को और बढ़ाने का ही काम किया है। एवेंजर्स एंडगेम के रिलीज होते ही कलंक कई सिनेमाघरों से उतर गई है।

arjun rampal girlfriend to salman khan here top weekly news
Salman Khan - फोटो : file photo

सलमान खान पर केस दर्ज
सलमान खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई में उनके खिलाफ एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत में शख्स ने अपना फोन छीनने और अपने साथ बदसलूकी करने की बात कही है। इस शिकायत के बाद सलमान खान के बॉडीगार्ड ने मुंबई पुलिस में क्रॉस एप्लिकेशन दी है। सलमान खान गुरुवार को सुबह जुहू से कांदिवली की ओर साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने मोबाइल से सलमान खान का वीडियो शूट करने की कोशिश की। ये बात सलमान को अच्छी नहीं लगी और वो भड़क गए। इस पूरे मामले के बाद मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में सलमान खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun rampal girlfriend to salman khan here top weekly news
mamata banerjee - फोटो : file photo

ममता बनर्जी की बायोपिक पर बैन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म पर बैन लगाने के बाद चुनाव आयोग ने अब ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगा दी है। 'बाघिनी' के बारे में चुनाव आयोग का कहना है कि इसने CBFC से सर्टिफिकेट नहीं लिया है। इस मामले पर ममता बनर्जी ने कहा कि उनका इन बातों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-  यह सब क्या बकवास फैलाया जा रहा है। मेरा बायोपिक से कोई भी लेना देना नहीं है। मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। कृपया मेरे बारे में झूठ फैलाकर मानहानि का मामला दायर करने के लिए मजबूर न करें।'

विज्ञापन
arjun rampal girlfriend to salman khan here top weekly news
shah rukh, modi - फोटो : social media

पीएम ने इस वजह से की शाहरुख की तारीफ
शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मतदाताओं को वोट के लिए जागरुक करने वाली अपील के जवाब में एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने एक स्पेशल वीडियो बनाकर लोगों से वोट डालने का आग्रह किया। शाहरुख की इस वीडियो पर अब पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहरुख खान को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए इस गाने की तारीफ की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed