बॉलीवुड में स्टार्स और उनके अफेयर्स काफी चर्चा में रहते हैं। आए दिन यह स्टार्स यह एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं तो कुछ अपने रिश्तों को एक कदम आगे बढ़ाकर लिव-इन में रहने का फैसला करते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके लिव-इन में रहने की खबरें जोरों पर हैं तो वहीं कुछ लिव-इन में रह रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताते हैं जो खुलेआम लिव-इन में रहने की बात कबूल चुके हैं।
लिव-इन में रह रहे बॉलीवुड के ये 3 स्टार्स, 2 तो बिना शादी के बनने वाली हैं मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की हीरोइन एमी जैक्सन मंगेतर जॉर्ज के साथ लिव-इन में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर एमी मंगेतर के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले एमी ने पोस्ट करके बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। एमी ने प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए लिखा था- 'मैं इस गुड न्यूज को बताने का कबसे इंतजार कर रही थी और आज का दिन सबसे सही है। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। अब मैं तुम्हें हमारे बच्चे से मिलाने से रोक नहीं सकती।'
A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on
अर्जुन रामपाल ने पिछले साल मई में पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले लिया था। शादी के 20 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। अब अर्जुन रामपाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अर्जुन फिर से पिता बनने वाले हैं। हाल ही में अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। इसमें अर्जुन, गैब्रिएला के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की है। यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में है।
Blessed to have you and start all over again....thank you baby for this baby 👶🏽
A post shared by Arjun (@rampal72) on
इन दोनों के अलावा सुष्मिता सेन और रोमन शॉल के लिव-इन में रहने की खबरें आ रही हैं। यह दोनों अपने प्यार का इजहार खुलेआम सोशल मीडिया पर तो पहले ही कर चुके हैं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुष्मिता और रोमन बांद्रा के अपॉर्टमेंट में लिव-इन में रह रहे हैं। सुष्मिता की दोनों बेटियों से भी रोमन का स्पेशल बांड हैं। यहां तक कि सुष्मिता सोशल मीडिया पर रोमन को अपनी बेटियों का पिता भी बता चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वजह से दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया।
इन तीन कपल के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी लिव-इन में जाने की तैयारी कर रहे हैं। रणबीर फिलहाल अपने पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की मां नीतू ने ही रणबीर को आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए कहा है। नीतू ने रणबीर से कहा है कि वो आलिया के साथ शिफ्ट होने के लिए एक नया घर ढूंढ लें। आलिया भट्ट ने हाल ही में मुंबई में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। तभी से ये खबर आने लगी थी कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के साथ रहेंगी।