करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन जल्द ही अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से पहले सभी रस्में धूमधाम से की जा रही हैं। शनिवार को मेहंदी सेरेमनी हुआ जिसके बाद रविवार को कपूर खानदान ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। इस समारोह में परिवार के करीबी और दोस्त शामिल हुए।
कपूर खानदान में शुरू हुई शादी की तैयारियां, संगीत सेरेमनी में करिश्मा-कियारा सहित अंबानी भी पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत सेरेमनी में अरमान और अनीसा डांस करते दिखे। स्टेज पर पहले अनीसा डांस कर रही होती हैं। अरमान उनका साथ देने स्टेज पर पहुंचते हैं। बता दें कि अरमान बॉलीवुड में फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' में नजर आ चुके हैं।
A post shared by Shradha Luthra (@dollyouup_bys) on
अरमान जैन की मां रीमा जैन और पिता मनोज जैन कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। रीमा जैन राज कपूर की बेटी हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।
भाई की संगीत सेरेमनी में करिश्मा कपूर मां बबीता के साथ पोज देते हुए। करिश्मा ने इस दौरान लाल रंग का कुर्ता और पैजामा पहना। वहीं बबीता गुलाबी रंग के पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। करिश्मा इससे पहले अरमान के मेहंदी सेरेमनी में भी देखी गई थीं।
बिजनेसमैन अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी के साथ नजर आए। अनिल अंबानी का परिवार कपूर खानदान के काफी करीब रहा है। संगीत सेरेमनी में अनिल अंबानी ने पीच रंग के कुर्ते के साथ ऑफ व्हाइट पैजामा कैरी किया। वहीं टीना अंबानी ने हरे रंग के कुर्ते के साथ बैंगनी पैजामा पहना।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on