{"_id":"5b17bb5f4f1c1bf66e8b69d8","slug":"armaan-kohli-ex-girlfriends-accuses-him-of-assaulting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले भी 5 गर्लफ्रेंड्स की पिटाई कर चुके हैं अरमान कोहली, इस एक्ट्रेस का तो करियर ही कर दिया बर्बाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले भी 5 गर्लफ्रेंड्स की पिटाई कर चुके हैं अरमान कोहली, इस एक्ट्रेस का तो करियर ही कर दिया बर्बाद
Wed, 06 Jun 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अरमान कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिछले 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं नीरू रंधावा को अरमान कोहली ने इतनी बुरी तरह पीटा कि उन्हें गंभीर चोट आई है। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से अरमान फिलहाल फरार हैं। वैसे ये पहला मामला नहीं है जब अरमान कोहली पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इसके पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं।
2 of 6
अरमान कोहली और आयशा जुल्का
एक वक्त ऐसा था जब अरमान कोहली और आयशा जुल्का के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं। अरमान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। इसी वजह से आयशा ने बड़े बजट तक की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था लेकिन अरमान ने आयशा को प्यार में धोखा दे दिया। कहा जाता है कि उनका दिल किसी और पर आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने आयशा को छोड़ दिया। अरमान से मिले धोखे के बाद आयशा का करियर भी ढलान पर आ गया।
3 of 6
अरमान कोहली और मुनमुन दत्ता
खबरों के मुताबिक, 2008 में अरमान और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबिता जी उर्फ मुनमुन दत्ता का अफेयर रहा। दोनों करीब एक साल तक साथ रहे। फिर वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अरमान कोहली और सोफिया हयात
'बिग बॉस' के घर में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी कंटेस्टेट को गिरफ्तार किया गया। दरअसल 7वें सीजन में सबसे बड़ा विवाद अरमान कोहली और सोफिया हयात के बीच हुआ था। सोफिया ने घर से बाहर निकलने के बाद अरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने अरमान पर मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगाए थे। सोफिया की शिकायत के बाद अरमान को 'बिग बॉस' के घर से गिरफ्तार किया गया हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
अरमान कोहली और तान्या सिंह
अरमान ने एक्ट्रेस तान्या सिंह को भी प्यार में धोखा दिया है। तान्या से रिलेशन में होने बाद भी अरमान ने तनीषा के साथ नजदीकियां बढ़ाई थीं। इस बात को लेकर तान्या के साथ उनका अच्छा खासा झगड़ा भी हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।