सब्सक्राइब करें

कपिल के शो में पहुंचे इस सेलिब्रिटी ने किया खुलासा, जब घर तक बेचने को तैयार हो गए थे पिता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jul 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
armaan malik and daboo malik on set the kapil sharma show
the kapil sharma show - फोटो : social media

कपिल शर्मा के शो में बीते शनिवार को खूब धमाल हुआ। इस दौरान हंसी मजाक तो हुआ ही साथ ही शो का माहौल म्यूजिकल रहा। इस हफ्तेे द कपिल शर्मा शो में संगीतकार डब्बू मलिक अपने दोनों बेटे अरमान और अमाल मलिक के साथ पहुंचे थे।

Trending Videos
armaan malik and daboo malik on set the kapil sharma show
the kapil sharma show - फोटो : social media

आज अरमान और अमाल मलिक जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे उनके पैरेंट्स का पूरा सहयोग रहा। शो में अरमान ने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक भी इमोशनल हो गए। अरमान ने बताया कि उनको म्यूजिक सिखाने के लिए उनके पिता घर तक बेचने को तैयार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
armaan malik and daboo malik on set the kapil sharma show
Armaan Malik - फोटो : social media

अरमान ने कहा कि 'मैं एक मशहूर इंटरनेशनल म्यूजिक स्कूल में एडमिशन लेना चाहता था लेकिन उसकी फीस काफी ज्यादा थी। जब मैंने अपने पिता को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि अगर तुम्हें स्कॉलरशिप नहीं मिलती है तो मैं तुम्हारी फीस अफोर्ड नहीं कर पाऊंगा लेकिन जरूरत पड़ी तो तुम्हारी फीस के लिए मैं अपना घर बेच दूंगा।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@armaanmalik @amaal_mallik #dabboomalik tonight in #thekapilsharmashow 🤗🙏

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

armaan malik and daboo malik on set the kapil sharma show
Armaan Malik - फोटो : instagram

अरमान ने आगे बताया कि 'मुझे स्कॉलरशिप मिल गई और मैं कॉलेज भी चला गया। मेरी पढ़ाई के लिए मेरे पापा घर तक बेचने को तैयार हो गए थे ये अनुभव मेरी जिंदगी का सबसे सच्चा अनुभव है। शो में अरमान मलिक ने अपने फैंस के बारे में कहा कि 'मैं फैन क्लब 'अरमानियंस' का बहुत आभारी हूं। मुझे लगता है कि इसने मेरे करियर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।'

विज्ञापन
armaan malik and daboo malik on set the kapil sharma show
kapil sharma - फोटो : social media

द कपिल शर्मा शो की टीआरपी रेटिंग की बात करें तो इस हफ्ते इसमें तगड़ी गिरावट देखने को मिली। शो की रेटिंग का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन इस बार ये शो टॉप 10 में भी शामिल नहीं हो पाया है । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed