{"_id":"60f8e8090be8ec00c942fd26","slug":"armaan-malik-birthday-interesting-and-lesser-known-facts-about-the-singer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Armaan Malik Birthday: परीक्षा के बीच ही विशाल-शेखर की जोड़ी ने इस सिंगर को दिया था बड़ा ब्रेक, फिर ऐसे पूरे हुए 'अरमान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Armaan Malik Birthday: परीक्षा के बीच ही विशाल-शेखर की जोड़ी ने इस सिंगर को दिया था बड़ा ब्रेक, फिर ऐसे पूरे हुए 'अरमान'
अरमान मलिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और बॉलीवुड के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। अरमान मलिक का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। आज वह अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरमान मलिक के परिवार का संगीत से पुराना नाता रहा है। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक के पोते, और अनु मलिक के भतीजे हैं। उनके पिता का नाम डब्बू मलिक है।
अरमान मलिक को चार साल की उम्र से ही इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग मिलने लगी थी। जब ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ का पहला एडिशन आया उसमें अरमान ने भाग लिया था। उस समय अरमान केवल नौ साल के थे। इस शो में वो टॉप 7 तक पहुंचकर बाहर हो गए थे। आज अरमान मलिक के जन्मदिन पर आपको बतातें हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
अरमान मलिक ने महज आठ साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। अरमान आज बॉलीवुड में एक जाने माने गायक है। अरमान ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से की पूरी की है। वहीं उन्होंने संगीत की पढ़ाई बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन से की। कहा जाता है कि अरमान की रोने की आवाज सुनकर उनके माता-पापा ने समझ लिया था वो एक बेहतरीन सिंगर बन सकते हैं।
2 of 5
अरमान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन में अरमान मलिक अपने स्कूल में बैठकर एग्जाम दे रहे थे। अचानक उनकी टीचर भागती हुई आईं और उन्हें बताया कि उनकी मम्मी बाहर इंतजार कर रही हैं। अरमान जब वहां पहुंचे तो पता चला कि विशाल-शेखर की जोड़ी उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाना चाहती है।
3 of 5
अरमान मलिक, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह गाना उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘भूतनाथ’ के लिए रिकॉर्ड किया था। बतौर चाइल्ड सिंगर उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी और बड़े होने पर उन्होंने पहला गाना सलमान खान के लिए गाया। इस गाने का नाम था ‘तुमको तो आना ही था’। इस गाने से अरमान का एडल्ट सिंगर के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरमान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अरमान मलिक अपने छोटे से करियर में कई फिल्मों के लिए गाने गा चुके हैं। अब तक तकरीबन 100-200 कमर्शियल एड में अपनी आवाज भी दे चुके है। इसके साथ ही अरमान लंदन के Wembley थिएटर में लाइव परफॉर्म करने वाले सबसे कम उम्र के बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमाल मलिक और अरमान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अरमान मलिक को 'मैं रहूं या न रहूं' गाने से एक अलग ही पहचान मिली थी। यह गाना किसी फिल्म का नहीं था। इसे उनके भाई अमाल मलिक ने कम्पोज किया था। गाना हिट हुआ तो अरमान मलिक भी पॉपुलर हो गए। अरमान नौ वर्ष की उम्र से ही तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी भाषा में गाने गा रहे हैं। अरमान ने अनु मलिक और जूही परमार के साथ लिटिल स्टार अंताक्षरी को भी होस्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।