फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान मलिक के तीसरे इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस हुए परेशान, लिखा- 'मैं तुम्हारे कंट्रोल में हूं'

Thu, 12 Mar 2020 07:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 12 Mar 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Armaan Malik Instagram post is viral saying i am under Your Control
अरमान मलिक और उनका इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी दिलकश आवाज से सभी का दिल जीतने वाले अरमान मलिक (Armaan Malik) हाल फिलहाल में अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अरमान ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे। वहीं इसके बाद से वो जिस तरह के पोस्ट कर रहे हैं, वो सभी फैंस को परेशान कर रहे हैं।

Armaan Malik Instagram post is viral saying i am under Your Control
Armaan Malik - फोटो : social media

दरअसल 11 मार्च के पहले अरमान मलिक ने अपनी सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए। वहीं इसके बाद अरमान मलिक ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर भी हटा दी और काली तस्वीर बतौर प्रोफाइल पिक्चर लगाई है। इस पोस्ट के बाद से ही अरमान के फैंस परेशान हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ARMAAN MALIK 🧿 (@armaanmalik) on

Armaan Malik Instagram post is viral saying i am under Your Control
armaan malik - फोटो : amar ujala mumbai

11 मार्च को ही अरमान मलिक ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'अब और नहीं सह सकता।'इस पोस्ट के बाद अरमान के फैंस परेशान हैं। उनके एक फैन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अरमान क्या हुआ? आप हमें वाकई में टेंशन दे रहे हैं। कृपया ऐसा मत कीजिए।' उन्होंने अपना प्रोफाइल खुद डिलीट किया है या इसे किसी ने हैक किया है, इस दुविधा से घिरे उनके एक और फैन ने लिखा, "क्या यह आप हैं अरमान?"

View this post on Instagram

A post shared by ARMAAN MALIK 🧿 (@armaanmalik) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan Malik Instagram post is viral saying i am under Your Control
Armaan Malik - फोटो : instagram

इसके बाद अरमान मलिक ने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा, 'पुशिंग एंड यू पुलिंग मी बैक।' वहीं उसके बाद अरमान ने तीसरे इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं तुम्हारे नियंत्रण में हूं।' अरमान के इन सभी पोस्ट्स से उनके फैंस परेशान हैं। अरमान के फैंस उनके पोस्ट पर अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि अगर आप डिप्रेशन में हैं तो परेशान मत होइए, वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by ARMAAN MALIK 🧿 (@armaanmalik) on

विज्ञापन
Armaan Malik Instagram post is viral saying i am under Your Control
Armaan Malik - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अरमान मलिक एक बेहतरीन सिंगर हैं। वो कई हिट सॉन्ग्स अपने नाम कर चुके हैं। अरमान की हिट लिस्ट में चले आना, हुआ है आज पहली बार, दिल में हो तुम, बोल दो न जरा, तेरे मेरे, मैं रहूं या न रहूं, जब तक, वजह तुम हो, टूटे ख्वाब, प्यार मांगा है, तुम्हें अपना बनाने की, पहला प्यार और कुछ तो है जेसे कई गाने शामिल हैं।

पढ़ें: श्वेता तिवारी ने की भांग के नशे में चूर होने की नौटंकी, जय जय शिवशंकर गाने पर की खूब मस्ती
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed