सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

परफेक्ट कपल: सलमान खान की बहन अर्पिता ने पति आयुष के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, लिखी ये खास बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 06 Jun 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Arpita Khan Sharma Shares Romantic Picture with Aayush Sharma Goes Viral
अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे कपल्स हैं जो क्यूट कपल्स की लिस्ट में शामिल होते हैं। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के अलावा कई ऐसी जोड़ियां जो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ऐसी ही जोड़ी है अर्पिता खान और आयुष शर्मा की। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की तरह ही उनके परिवार वाले भी हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। खासकर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा पर लोगों की नजर बनी रहती है। अर्पिता खान शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। अर्पिता ने अभिनेता आयुष शर्मा संग साल 2014 में शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयत भी हैं। अर्पिता अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ बिताए खुशनुमा पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर अर्पिता खान ने अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा की है। 



पति आयुष के लिए साथ साझा किया पोस्ट
दरअसल, अर्पिता खान ने अपने पति के साथ एक बेहद क्यूट और रोमांटिक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ-साथ फैंस की नजर उनके कैप्शन पर भी है। अर्पिता ने अपने पति के लिए एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है। अर्पिता की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही आयुष ने भी इसपर रिएक्ट किया है।

Trending Videos
Arpita Khan Sharma Shares Romantic Picture with Aayush Sharma Goes Viral
अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्पिता खान शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आयुष और अर्पिता साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में आयुष सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं तो वहीं अर्पिता उनके पीछे से झांक रही हैं। इसके साथ ही कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arpita Khan Sharma Shares Romantic Picture with Aayush Sharma Goes Viral
अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्पिता ने कैप्शन में लिखा, 'एक बेहतरीन शादी तब नहीं होती जब एक परफेक्ट कपल एक साथ आता है। यह तब होता है जब एक इम्परफेक्ट कपल एक दूसरे के डिफरेंसेज को एन्जॉय करना सीख लेता है। आयुष के लिए प्यार और केवल ढेर सारा प्यार।' इसपर उनके पति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma)

Arpita Khan Sharma Shares Romantic Picture with Aayush Sharma Goes Viral
आयुष शर्मा, अर्पिता खान - फोटो : सोशल मीडिया

अर्पिता के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कोई कह रहा है कि अर्पिता और आयुष के प्यार को नजर न लगने तो कोई दोनों के स्वैग को पसंद कर रहा हैं। इसके साथ ही आयुष का कमेंट सुर्खियां बटोर रहा है। आयुष ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह वाह तुम्हें भी बहुत सारा प्यार, लव यू।' 

विज्ञापन
Arpita Khan Sharma Shares Romantic Picture with Aayush Sharma Goes Viral
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बात आयुष के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही फिल्म अंतिम में नजर आएंगे। फिल्म में अपने लुक के लिए आयुष ने जिम में खूब मेहनत की है। इस फिल्म में आयुष के साथ सलमान खान भी नजर आएंगे। सलमान खान फिल्म में एक सिख पुलिस अधिकारी के रूप में दिखेंगे। आयुष ने फिल्म 'लवयात्री' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed