सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन: साधारण लड़की से ऐसे 'हिट मशीन' बनीं नेहा कक्कड़, कभी दुनिया में भी नहीं लाना चाहते थे मां-बाप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 06 Jun 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday: Interesting Facts And Struggling Story of Bollywood HIT MACHINE
नेहा कक्कड़ - फोटो : insatgram

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज नेहा बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। युवा पीढ़ी को उनके गाने बहुत पसंद आते हैं। आज नेहा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। आज के वक्त नेहा कक्कड़ को 'हिट मशीन' कहना गलत नहीं होगा। नेहा कक्कड़ ना सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपनी मुस्कुराहट से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। हर कोई नेहा कक्कड़ की आवाज का दीवाना है और उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रही हैं। हालांकि बीते कुछ समय से नेहा शो में नजर नहीं आई हैं।



ऐसे चमका किस्मत का सितारा
यह तो आप सभी ने सुना ही होगा कि नेहा और उनकी बहन पहले जागरण में भजन गाया करती थीं। लेकिन जब नेहा ने इंडियन आइडल के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया, उसके बाद से तो उनकी किस्मत का तारा चमक गया। आज नेहा को बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय था जब नेहा के माता-पिता उन्हें इस दुनिया में ही नहीं लाना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने किया था। चलिए बताते हैं पूरा किस्सा ...

Trending Videos
Neha Kakkar Birthday: Interesting Facts And Struggling Story of Bollywood HIT MACHINE
नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

टोनी कक्कड़ ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उनके परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि तीसरे बच्चे का जन्म हो लेकिन आठ हफ्ते बीत जाने की वजह से उनकी मां अबॉर्शन नहीं करा पाई थीं। नेहा कक्कड और उनकी बहन सोनू कक्कड़ बचपन में जगरातों में भजन गाती थीं। दोनों ने काफी समय तक भजन गाकर ही पैसा कमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday: Interesting Facts And Struggling Story of Bollywood HIT MACHINE
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू एक तरह से नेहा की मेंटॉर रहीं वो उनकी देख-रेख में ही गाना सीखती थीं। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के बाद से तो नेहा की किस्मत बदल गई। हालांकि शो वो नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी गायिकी की यात्रा यहीं से शुरू हो गई। नेहा ने हार नहीं मानी और 2008 में नेहा ने एल्बम (नेहा द रॉकस्टार) लॉन्च किया था। 

Neha Kakkar Birthday: Interesting Facts And Struggling Story of Bollywood HIT MACHINE
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram

नेहा का कोई भी गाना रिलीज होते ही वो टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो जाता है। फीमेल सिंगर्स की बात करें तो सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग 'सेकेंड हैंड' जवानी माना जाता है। इसके अलावा 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से भी उन्हें खूब पहचान मिली। आज नेहा के सितारे बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनका गाना 'खड़ तैनू मैं दस्सा' खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में उनके पति रोहनप्रीत सिंह की भी आवाज है और गाने की वीडियो में दोनों साथ नजर आए हैं।

विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday: Interesting Facts And Struggling Story of Bollywood HIT MACHINE
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दा व्याह - फोटो : Instagram-@nehakakkar

नेहा कक्कड़ ने बीते वर्ष 24 अक्टूबर 2020 को ही रोहनप्रीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों के बीच उम्र का बहुत बड़ा फासला है लेकिन जब इश्क हो तो उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता। दोनों अक्सर अपनी प्यार भरी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed