सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कहानी फिल्मी है: पहली मुलाकात से आखिरी वादे तक, ऐसे परवान चढ़ी थी सुनील-नरगिस दत्त की मोहब्बत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 06 Jun 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
Sunil Dutt birth anniversary the filmy love story of Sunil and Nargis dutt
सुनील दत्त, नरगिस - फोटो : Insatagram- @duttsanjay

बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे रहें हैं जिनकी असल जिंदगी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी प्रेम कहानी की तरह हो गई थी। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का नाम भी शामिल है जिनकी नरगिस दत्त के साथ प्रेम कहानी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। 6 जून 1929 को वर्तमान पाकिस्तान के खुर्द नाम के गांव में जन्में सुनील दत्त बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और राजनेता थे। सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। उनका परिवार विभाजन के बाद 1947 में भारत आ गया था। उन्होंने पढ़ाई के बाद रेडियो सीलोन की हिंदी सेवा में एक रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बनाया और बॉलीवुड में आ गए।



फिल्मी कहानी जैसी रही सुनील-नरगिस की प्रेम कहानी

फिल्म और राजनीति में उनका करियर सफल रहा, लेकिन यहां बात करेंगे उनकी प्रेम कहानी की। सुनील दत्त ने बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नरगिस से शादी की थी। दोनों की मुलाकात से लेकर शादी और उसके बाद का जीवन बेहद दिलचस्प रहा। सुनील दत्त नरगिस से बहुत  प्यार करते थे और उन्होंने अपना सारा जीवन उनके नाम कर दिया था। तो चलिए उनके जन्मदिवस के मौके पर आपको बताते हैं नरगिस और सुनील दत्त की प्रेम कहानी के बारे में।

Trending Videos
Sunil Dutt birth anniversary the filmy love story of Sunil and Nargis dutt
सुनील दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुनील दत्त और नरगिस की प्रेम कहानी की शुरूआत उस रेडियो स्टेशन से हुई थी जहां नरगिस इंटरव्यू के लिए पहुंची थी और सवालों की लिस्ट थामे सुनील दत्त उनका इंतजार कर रहे थे। रेडियो जॉकी का काम कर रहे सुनील दत्त तब फिल्मों में नहीं आए थे और नरगिस बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री बन चुकींं थी। बताते हैं कि इंटरव्यू के दौरान नरगिस को देखकर सुनील दत्त इतने नर्वस हो गए थे कि सवाल ही नहीं पूछ पाए थे। ये सुनील और नरगिस के प्यार की शुरूआत तो नहीं हां, आधार जरूर थी। इसके बाद नरगिस और सुनील की दूसरी मुलाकात हुई थी बिमल रॉय की फिल्म 'दो बीघा जमीन' के सेट पर। सुनील दत्त वहां पहुंचे थे और नरगिस बिमल रॉय से मिलने आईं थीं। ऐसे में जब दोनों आमने सामने आए तो उन्हें पिछली मुलाकात याद आ गई। सुनील दत्त को देखकर नरगिस मुस्कुराते हुए आग बढ़ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Dutt birth anniversary the filmy love story of Sunil and Nargis dutt
सुनील दत्त-नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया

उससे भी दिलचस्प बात ये हुई कि महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिल गया। शूटिंग के दौरान सुनील बार-बार नरगिस को देखकर लाइन भूल जाते और अभिनय नहीं कर पाते थे। इस दौरान नरगिस ने उनकी मदद की जिससे वो आराम से एक्टिंग कर सकें। नरगिस के इस व्यवहार से सुनील दत्त काफी प्रभावित हो गए थे। बताते हैं कि पहले सुनील दत्त का रोल दिलीप कुमार को मिलने वाला था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि नरगिस उनकी हीरोइन हैं वो बेटे का रोल कैसे कर सकते हैं। हालांकि महबूब खान ने दिलीप कुमार को डबल रोल ऑफर किया बाप और बेटे का, लेकिन दिलीप नहीं माने।

Sunil Dutt birth anniversary the filmy love story of Sunil and Nargis dutt
सुनील दत्त और नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि सुनील और नरगिस ने भी ये नहीं सोचा होगा कि इस फिल्म से ही उन्हें एक दूसरे से सच्चा प्यार हो जाएगा। दरअसल 'मदर इंडिया' के सेट पर एक सीन वो फिल्माना था जहां आग लग जाती है। इसके लिए चारो ओर पुआल बिछाए गए थे। जब इसमें आग लगाई गई तो देखते ही देखते ये बुरी तरह फैल गई। नरगिस सीन के दौरान अंदर फंस गईं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। नरगिस को आग में फंसा देखकर सुनील दत्त उन्हें बचाने कूद पड़े। वो नरगिस को तो बचा ले गए लेकिन खुद जल गए। दूसरी तरफ सुनील दत्त की बहन बीमार पड़ गईं। वो मुंबई में किसी डॉक्टर को नहीं जानते थे। ऐसे में नरगिस बिना सुनील दत्त को बताए उनकी बहन को लेकर अस्पताल में चली गईं और इलाज करवाया। इससे सुनील दत्त नरगिस को और भी चाहने लगे। उन्होंने नरगिस को शादी के लिए प्रपोज किया और नरगिस मान गईं। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली।
विज्ञापन
Sunil Dutt birth anniversary the filmy love story of Sunil and Nargis dutt
सुनील दत्त, नरगिस, संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त - फोटो : Instagram

नरगिस और सुनील दत्त के जीवन में बच्चे आए और उनके जीवन में खुशियां भर गईं। हालांकि संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' के रिलीज होने से पहले नरगिस को कैंसर हो गया। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वो हमेशा दर्द में रहती थीं। उन्होंने कहा था कि वो कुछ भी हो जाए वो अपने बेटे की पहली फिल्म देखेंगी। संजय दत्त की फिल्म 8 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन नरगिस 3 मई को चल बसीं। हालांकि सुनील दत्त ने नरगिस से किया वादा निभाया। जिस दिन फिल्म का पहला शो था उस दिन सुनील दत्त ने एक सीट खाली रखी थी, वो सीट नरगिस दत्त के लिए थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed