सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पांच खबरें: रेप के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजे गए पर्ल वी पुरी और सुशांत सिंह राजपूत बने द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 06 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pearl V puri arrested in alleged rape case of minor girl and sushant singh tops the list of most desirable man
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की रात वालिव और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब खबर आ रही है कि वसई कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर पर एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है। लड़की और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है। पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है।बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे।




बुरे फंसे: एक्टर पर्ल पुरी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा, रेप-छेड़छाड़ के आरोप में कार्रवाई

Trending Videos
Pearl V puri arrested in alleged rape case of minor girl and sushant singh tops the list of most desirable man
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द टाइम्स हर साल 50 सबसे डिजायरेबल मैन की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे हैंडसम और चार्मिंग व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है। साल 2020 की लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जगह बनाई है। यह रैंकिंग ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के निर्णय के आधार पर तैयार की जाती है।


भावुक क्षण: सुशांत सिंह राजपूत बने 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑफ 2020', देखें पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
Pearl V puri arrested in alleged rape case of minor girl and sushant singh tops the list of most desirable man
सोनू सूद, हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिला है। ऐसे में सोनू सूद एक मसीहा बनकर लोगों की हर मुमकिन मदद कर रहे हैं। कई बार सोशल मीडिया पर फैंस उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल कर चुके हैं। जिसके जवाब में सोनू सूद ने राजनीति में आने से साफ इंकार कर दिया था। बीते दिनों राखी सावंत ने उन्हें पीएम बनने की बात कही थी जिसपर उन्होंने साफ मना कर दिया था। हाल ही में हुमा कुरैशी ने भी सोनू सूद को पीएम बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। दरअसल, जब एक इंटरव्यू के दौरान हुमा से पूछा गया कि बॉलीवुड में ऐसा कौन सा अभिनेता है, जो अच्छा राजनेता हो सकता है। तो एक्ट्रेस ने बिना सोचे सोनू सूद का नाम ले लिया। अब इसपर सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


जवाब: हुमा कुरैशी के पीएम बना देने वाले बयान पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया, बोले - मैं नहीं बन सकता क्योंकि...

Pearl V puri arrested in alleged rape case of minor girl and sushant singh tops the list of most desirable man
एकता कपूर, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

अभिनेता पर्ल वी पुरी के समर्थन में सामने आई अनीता हसनंदानी और एकता कपूर ने इस बात को बकवास बताते हुए सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखी है। इस अभिनेता पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। उनकी गिरफ्तारी की इस खबर ने टेलीविज़न दुनिया के कलाकारों को हिलाकर रख दिया। उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री इस बात को मानने के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं कि पर्ल वी पुरी ऐसी ओझी हरकत कर सकते हैं।


समर्थन: पर्ल पर रेप के आरोप को अनीता हसनंदानी ने बताया बकवास, एकता कपूर बोलीं- मैं भी पुरी के साथ

विज्ञापन
Pearl V puri arrested in alleged rape case of minor girl and sushant singh tops the list of most desirable man
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान से हुए विवाद के बाद कमाल आर खान यानि केआरके लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वो एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं और लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में केआरके ने दावा किया कि बॉलीवुड के लोग उनका शोषण कर रहे हैं और उन्हें किसी लीगल केस का सामना ना करना पड़े इसके लिए वो हमेशा हमेशा के लिए भारत छोड़ कर जा सकते हैं।


तेवर: 'मैंने भारत छोड़ा तो खुल जाएंगे बॉलीवुड के कई राज' केआरके ने दी धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed