सब्सक्राइब करें

तेवर: 'मैंने भारत छोड़ा तो खुल जाएंगे बॉलीवुड के कई राज' केआरके ने दी धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 05 Jun 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
KRK said he might leave India and will disclose many secrets of bollywood and no law will stop him
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान से हुए विवाद के बाद कमाल आर खान यानि केआरके लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वो एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं और लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में केआरके ने दावा किया कि बॉलीवुड के लोग उनका शोषण कर रहे हैं और उन्हें किसी लीगल केस का सामना ना करना पड़े इसके लिए वो हमेशा हमेशा के लिए भारत छोड़ कर जा सकते हैं। केआरके ने ट्विटर पर चेतावनी देते हुए लिखा कि उन्हें बहुत ज्यादा उकसाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास बहुत से वीडियो ऐसे हैं जो कई राज खोल सकते हैं। केआरके ने ट्वीट किया, 'मैं फिल्मों की समीक्षा ना करने के बेहद करीब था, लेकिन मैं बहुत आगे निकल गया। मैं शायद इसलिए इतना आगे निकल गया क्योंकि मेरे पास अब संघर्ष करने के लिए ज्यादा उम्र नहीं बची है। अब बॉलीवुड के लोग मेरा शोषण कर रहे हैं। मैं एमएफ हुसैन की तरह हमेशा के लिए भारत छोड़ सकता हूं। मुझे कोई केस नहीं झेलना पड़ेगा'। 




Trending Videos
KRK said he might leave India and will disclose many secrets of bollywood and no law will stop him
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

केआरके इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने एक और ट्वीट किया कि, 'बॉलीवुड के लोगों को समझ जाना चाहिए कि वो कोर्ट की तरफ से तभी मुझे रोक सकते हैं जब मैं भारत आना चाहूं। एक बार मैंने भारत हमेशा के लिए छोड़ दिया तो कोई भी कानून मुझे फिल्म की समीक्षा करने से नहीं रोक सकता है। अगर मैं भारत छोड़ दूंगा तो बॉलीवुड को बहुत अफसोस होगा क्योंकि भाईचारा खत्म हो चुका होगा'। बता दें कि ये विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है और आए दिन नए खुलासे हों रहे हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन
KRK said he might leave India and will disclose many secrets of bollywood and no law will stop him
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

आगे केआरके ने कहा कि, 'इसलिए बहुत ज्यादा जरूरी है कि मुझे परेशान ना किया जाए। मेरे पास बहुत से ऐसे वीडियो हैं जिनमें कई राज हैं। मैं कई बॉलीवुडवालों की चड्ढियां उतार सकता हूं। और अगर मैं भारत छोड़ दूंगा तो मैं फिर ये सब बड़ी धूमधाम से करुंगा। अच्छी तरह से नोट कर लेना, जो मैं आज कह रहा हूं। मस्ती करो'। आगे उन्होंने लिखा, ' मुझे फिल्मों की समीक्षा करने में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है, लेकिन तुम बॉलीवुड वाले लोग मेरे साथ जबरदस्ती कर रहे हो'।

KRK said he might leave India and will disclose many secrets of bollywood and no law will stop him
सलमान खान, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि केआरके और सलमान खान के बाद विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं केआरके का कहना था कि उन्होंने फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसके चलते उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले पर डीएसके लीगल की तरफ से बयान आया था कि इस केस का समीक्षा से कोई लेना देना नहीं है बल्कि ये अभिनेता को भ्रष्ट बताने और उन पर गलत आरोप लगाने की वजह से किया गया है। 

विज्ञापन
KRK said he might leave India and will disclose many secrets of bollywood and no law will stop him
मीका सिंह, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं हाल ही में मीका सिंह ने दावा किया था कि केआरके ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। मीका ने कहा था, 'कि तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया। तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत,  मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है। इससे पहले भी मीका ने केआरके को लेकर कई खुलासे किए थे। बता दें कि सलमान से शुरू हुए इस विवाद पर जब मीका सिंह ने सलमान का पक्ष लिया था तो केआरके ने उन्हें 'चिरकुट' सिंगर बताया दिया था जिससे विवाद और बढ़ गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed