{"_id":"5c376567bdec2273314f2435","slug":"arshad-warsi-reveals-munna-bhai-chale-america-to-release-at-end-of-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरशद वारसी ने किया खुलासा, इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी फिल्म 'मुन्ना भाई चले अमेरिका'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरशद वारसी ने किया खुलासा, इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी फिल्म 'मुन्ना भाई चले अमेरिका'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बड़े परदे पर एक बार फिर मुन्ना और सर्किट की जोड़ी धमाल करने आ रही है। साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस और साल 2006 में लगे रहे मुन्नाभाई के बाद अब मुन्नाभाई चले अमेरिका के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस बात का खुलासा इन दोनों फिल्मों में सर्किट का किरदार निभा चुके अभिनेता अरशद वारसी ने किया है और भी यह भी बताया कि फिल्म कब तक रिलीज होगी।
2 of 5
Lage Raho Munnabhai
अरशद के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है जो अपने आखिरी पड़ाव पर है। एक्टर ने यह भी बताया कि फिल्म इस साल के मध्य या फिर अंत के महीने में सिनेमाघरों में आ सकती है। दरअसल, पिंकविला को दो दिए इंटरव्यू में अरशद ने बताया कि 'मुझे नहीं पता ये सच है या नहीं, ना कोई तारीख है और ना ही कोई समय है, मैं आपको सच बताता हूं,
3 of 5
Arshad Warsi
दरअसल, जब राजकुमार हिरानी से मेरी बात हुई थी तो उन्होंने बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और उन्होंने साल 2019 के अंत में फिल्म के पूरे होने की बात कही थी, बता दूं कि वह फिल्म की शूटिंग शूरू करने का प्लान भी कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में संजय दत्त और अरशद वारसी को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के मुंबई वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rajkumar Hirani
वहीं, फिल्म के किरदारों को लेकर भी नाम सामने नहीं आए हैं और ना ही यह बात साफ हो पाई है कि संजय दत्त और अरशद वारसी की मुन्ना-सर्किट की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी या नहीं। पहले खबर थी कि इस फिल्म को जॉली एलएलबी के डायरेक्टर सुभाष कपूर डायरेक्ट करने वाले थे लेकिन बाद में राजकुमार हिरानी ने खुद इस फिल्म की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली।
विज्ञापन
5 of 5
sanju
आखिर में आपको बता दें कि बीते वर्ष राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की बायोपिक बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की छप्पर फाड़ कमाई कर गई थी। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने बखूबी निभाया था। बाकी कलाकारों में सुनील दत्त के किरदार में परेश रावल नजर आए थे। फिल्म में सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा और विकी कौशल भी अहम भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।