सब्सक्राइब करें

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के बयान पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, बोलीं- 'हो चुके हैं लव जेहाद का शिकार'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 07 Aug 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Article 370 revoked from Jammu Kashmir Payal Rohtagi slams Congress leader Manish tewari
Payal Rohtagi and Manish Tewari - फोटो : file photo

जन्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। राज्यसभा के बाद लोकसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा में कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने 370 को लेकर अपनी राय रखी। मनीष तिवारी के बयान को लेकर भी लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी ने ट्वीट करके मनीष तिवारी को लव जेहाद का शिकार बताया।

Trending Videos
Article 370 revoked from Jammu Kashmir Payal Rohtagi slams Congress leader Manish tewari
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media

पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने ट्वीट किया- 'मनीष तिवारी लव जेहाद का शिकार हो चुके हैं। माफ कर दो बेचारे को।' दरअसल, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद पायल रोहतगी ने उन्हें सोशल मीडिया पर आडे़ हाथों लिया। इससे पहले पायल रोहतगी कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट कर चुकी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Article 370 revoked from Jammu Kashmir Payal Rohtagi slams Congress leader Manish tewari
payal rohtagi, gulam nabi azad - फोटो : social media

पायल रोहतगी ने कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा था 'पिछले 70 सालों से अपनी बकवास बंद करें। गुलाम नबी आजाद तो पाकिस्तानी आतंकवादी से भी ज्यादा वाहियात हैं। उन्हें कोई बताए कि अगर वह संसद में और ज्यादा बकवास बात करेंगे तो लोग उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर देंगे।' पायल रोहतगी ने इसके अलावा अनुच्छेद 370 को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सभी भारतीयों को बधाई। 370 चला गया।' 

Article 370 revoked from Jammu Kashmir Payal Rohtagi slams Congress leader Manish tewari
Jyotiraditya Scindia - फोटो : PTI

आपको बता दें, जहां एक ओर कांग्रेस के कुछ नेता अनुच्छेद 370 हटने का विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ नेता इसके समर्थन में उतर आए हैं। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया है। सिंधिया ने ट्वीट किया कि 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर उठाए गए कदम और भारत देश मे उनके पूर्ण रूप से एकीकरण का मैं समर्थन करता हूं। संवैधानिक प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया जाता तो बेहतर होता, साथ ही कोई प्रश्न भी खड़े नहीं होते। लेकिन ये फैसला राष्ट्र हित में लिया गया है और मैं इसका समर्थन करता हूं।'

विज्ञापन
Article 370 revoked from Jammu Kashmir Payal Rohtagi slams Congress leader Manish tewari
Ranjeet Ranjan - फोटो : file photo

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन किया।  कांग्रेस इस फैसले पर दो खेमों में बंटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महासचिव जनार्दन द्विवेदी, मिलिंद देवड़ा और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने इस फैसले का समर्थन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed