फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल के कमरे में प्राण ने किया था कुछ ऐसा, फूट-फूट कर रोने लगी थीं अरुणा ईरानी

Wed, 30 Jun 2021 09:52 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 30 Jun 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Aruna irani once told that because of pran she cried in hotel room read this interesting story
प्राण,अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो पिछले काफी समय से ऑफ एयर है और फैंस पुराने एपिसोड से ही अपना मनोरंजन कर रहे हैं। इस शो की सबसे खास बात ये थी कि ये सिर्फ लोगों को हंसाने का काम नहीं करता था बल्कि इसमें आने वाले मेहमान पर्दे के पीछे के ऐसे ऐसे किस्से कहानियां सुनाते थे जिनसे दर्शक अंजान रहते थे। ऐसे ही एक एपिसोड में हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा बिंदु और अरुणा ईरानी भी पहुंची थीं। उन्होंने शो में खूब इंजॉय भी किया था साथ ही फिल्मी करियर से जुड़े कई किस्से भी साझा किए थे।



जब प्राण की वजह से रोनी लगीं अरुणा

इसके साथ ही अरुणा ने एक किस्सा वो भी सुनाया था जो प्राण से जुड़ा था। प्राण बॉलीवुड के मशहूर विलेन में से एक थे। अपनी अदायगी से उन्हें खलनायिकी का वो मंजर दिखाया था जिसे याद कर दर्शक आज भी सहम जाते हैं। आज के समय में कोई भी अभिनेता खलनायक बनकर वो खौफ का माहौल नहीं बना पाता जो प्राण ने अपने दौर में बनाया था। यहां तक कि असल जिंदगी में भी लोग प्राण को एक खलनायक ही मानने लगे थे। उन्हीं को याद करते हुए अरुणा ईरानी ने एक किस्सा सुनाया था जब एक वाक्ये के बाद वो फूट फूटकर रोने लगीं थीं।

Aruna irani once told that because of pran she cried in hotel room read this interesting story
अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल विदेश में एक फिल्म की शूटिंग के बाद फ्लाइट से अरुणा और प्राण कोलकाता पहुंचे थे, लेकिन उनकी कोलकाता से मुंबई तक की फ्लाइट मिस हो गई। इसके चलते प्राण और अरुणा ईरानी को होटल में रुकना पड़ा। होटल के नाम से उस वक्त अरुणा डर गई थीं। अरुणा फिल्मों में नई -नई आईं थीं। उनकी उम्र महज 18-19 साल थी। वो अपने आप को लेकर बहुत सतर्क थीं और प्राण उनसे बहुत ही सीनियर कलाकार थे। हालांकि अरुणा प्राण को मना नहीं कर सकती थीं।

Aruna irani once told that because of pran she cried in hotel room read this interesting story
अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

प्राण फिल्मों में खलनायक बनते थे और पर्दे का ही रूप अरुणा को याद था। दोनों ने होटल में खाना खाया और फिर कमरे की तरफ बढ़े। उस वक्त अरुणा को बहुत डर लग रहा था। वो प्राण को लेकर बहुत सारी बाते सोच रहीं थीं। उसी वक्त प्राण ने कमरे का दरवाजा खोला और उन्हें अंदर जाने को कहा। इसके आगे उन्होंने कहा कि वो अंदर से अपना कमरा बंद कर लें और कोई दिक्कत हो तो उन्हें बुला लें। जब अरुणा ने प्राण की ये बातें सुनीं तो कमरे के अंदर जाकर खूब रोईं कि उन्होंने प्राण के बारे में क्या क्या सोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aruna irani once told that because of pran she cried in hotel room read this interesting story
प्राण - फोटो : सोशल मीडिया

प्राण साहब का पर्दे पर इतना खौफ था कि असल जिंदगी में भी लोग उनसे डर जाया करते थे। एक किस्से के बारे में बताते हुए प्राण ने कहा था कि एक बार वो अपने दोस्त के घर चाय पीने गए थे तो उनकी बहन वहां आ गईं। दोस्त ने अपनी बहन का परिचय प्राण से करवाया। इसके बाद जब प्राण अपने घर आए तो दोस्त ने फोन करके कहा, 'मेरी बहन कह रही थी कि ऐसे बदमाश दोस्तों को घर क्यों बुलाते हैं'। प्राण अपने किरदार में ऐसी जान फूंकते कि लोगों के मन में डर बैठ जाता।

विज्ञापन
Aruna irani once told that because of pran she cried in hotel room read this interesting story
अरुणा ईरानी, बिंदू - फोटो : सोशल मीडिया

खुद अरुणा भी इसी डर का शिकार हो गईं थीं। अरुणा और बिंदु दोनों ने ही बॉलीवुड में वैंप का किरदार निभाया था वो बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ साथ अच्छी डांसर भी थी। पर्दे पर उन्होंने भी एक से बढ़कर एक किरदार निभाए और दर्शकों का दिल जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed