फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drug Case: जेल में कैसे कट रही आर्यन की रात, खाना पसंद नहीं तो शाहरुख खान ने मनी ऑर्डर से भेजे इतने रुपये

Fri, 15 Oct 2021 08:40 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 15 Oct 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Aryan Khan is not liking the jail food, he is spending his days eating only canteen food
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से गुरुवार को भी जमानत नहीं मिली। आर्यन को अब अगले 5 दिनों तक जेल में ही रहना होगा। दरअसल 15 अक्टूबर से लेकर 19 तारीख तक मुंबई सेशंस कोर्ट की छुट्टी रहेगी। आर्यन इस वक्त आर्थर रोड जेल में है। उसे वहां नाम से नहीं बुलाया जाता बल्कि जेल में आर्यन को कैदी नंबर  N956 कहा जाता है। जेल में रहने के दौरान उसे अन्य आरोपियों की तरह ही व्यवहार किया जाएगा। कानून के मुताबिक जेल में बंद आर्यन को जेल का खाना खाना होगा, जो बाकी कैदियों को मिलता है। इतना ही नहीं उसके साथ बाकी कैदियों की तरह ही जेल प्रसाशन व्यवहार करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन जेल का खाना नहीं खा पा रहे हैं। आर्यन खाना खा सकें, इसलिए अपने लाड़ले के लिए शाहरुख खान ने मनी ऑर्डर भेजा है। चलिए जानते हैं जेल में रहने के दौरान आर्यन खान का पूरा रूटीन कैसा रहेगा।



Aryan Khan Drug Case: Aryan Khan is not liking the jail food, he is spending his days eating only canteen food
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट
आर्यन खान को जेल में किसी तरह की स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दी जा रही है। कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद कैदी को किसी तरह से बाहर का खाना नहीं दिया जाएगा। जो जेल में मिल रहा है वही खाना आर्यन को खाना पड़ेगा या फिर वह पिता द्वारा भेजे गए पैसों से जेल में बनी कैंटीन से खाना खरीद सकते हैं।

Aryan Khan Drug Case: Aryan Khan is not liking the jail food, he is spending his days eating only canteen food
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह 6 बजे उठ रहा आर्यन
आर्यन को सुबह 6 बजे उठना पड़ रहा है। 7 बजे उसे नाश्ता मिलता है, जिसमें शीरा और पोहा ही दिया जाता है। दोपहर और रात को खाने में रोटी, सब्जी और दाल-चावल मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Aryan Khan is not liking the jail food, he is spending his days eating only canteen food
आर्यन खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

शाहरुख ने भेजा मनी ऑर्डर
आर्यन खान को जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा। शाहरुख ने 11 अक्टूबर को 4500 रुपये का मनी ऑर्डर आर्यन के लिए भेजा है। आर्यन खान को जेल का बना खाना नहीं खाना तो वह कैंटीन से खाना ले रहा है। जेल के नियमों के मुताबिक एक शख्स को एक महीने में सिर्फ 4500 रुपये का ही मनी ऑर्डर दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Aryan Khan is not liking the jail food, he is spending his days eating only canteen food
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाम को 6 बजे मिलेगा खाना
रात का खाना शाम को 6 बजे ही परोस दिया जाता है लेकिन अगर आरोपी चाहे तो रात के आठ बजे तक खाने की प्लेट अपने पास रख सकता है। ऐसे में आर्यन भी रात के आठ बजे तक चाहे तो डिनर कर सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed