फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान के फोन से बरामद हुआ आपत्तिजनक कंटेंट, ड्रग को लेकर कोड वर्ड में होती थी बात

Mon, 04 Oct 2021 06:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 04 Oct 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Drug Case latest update all you need to know NCB
aryan khan - फोटो : social media

ड्रग्स केस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को सात अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में ही रहना होगा। एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन खान की टीम को ड्रग्स का सेवन करने वाला गैंग बताया है। एनसीबी को आर्यन के चैट से पता चला है कि वे ड्रग्स खरीदने-बेचने की प्लानिंग कर रहे थे और इसके तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। वे ड्रग की बात कोड वर्ड में करते थे। एनसीबी ने बताया कि उनके फोन से हमें कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। ये सभी ड्रग्स सप्लायर से लगातार संपर्क में रहते हैं। ये ऐसी परिस्थितियां हैं, जिसकी जांच की जानी चाहिए।



जांच का दायरा बढ़ाना चाहती हैं एनसीबी
एनसीबी ने कोर्ट में कहा, हमें पूछताछ और जांच का दायरा बढ़ाना होगा। इसलिए हमें नौ दिन की रिमांड दी जाए, ताकि सभी से पूछताछ हो सके। वहीं आर्यन का केस लड़ रहे सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि आर्यन ने पार्टी ऑर्गेनाइजर्स से कोई बात नहीं की। उनको वहां बुलाया गया था। आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिली। इससे यह कैसे साबित होता है कि आर्यन इन सब में शामिल हैं।



 

Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Drug Case latest update all you need to know NCB
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत एनसीबी ने अपने लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से दो मिनट बात करवाई। इस दौरान आर्यन लगातार रोते रहे। आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Drug Case latest update all you need to know NCB
आर्यन खान - फोटो : Social Media

रविवार की सुबह एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन से पूछताछ की। आर्यन ने एनसीबी के अधिकारियों के सामने खुद को छोड़े जाने की विनती करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने का बार बार वादा किया। लेकिन एनसीबी ने एक नहीं सुनी। आर्यन खान के पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां मिली हैं। जिसकी कीमत 133,000 रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Drug Case latest update all you need to know NCB
आर्यन खान - फोटो : Social Media
आर्यन पर लगी हैं ये धाराएं
आर्यन खान पर NDPC 8 C, 20 B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इस जुर्म में 1 साल सजा या 20 हजार जुर्माना देना पड़ता है। बता दें, रेव पार्टी मुंबई से गोवा के बीच रास्ते में होनी थी। रेड पड़ने के बाद इसे वापस मुंबई ले आया गया।
विज्ञापन
Aryan Khan Drugs Case: Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Drug Case latest update all you need to know NCB
श्रद्धा, रकुल, सारा, दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स केस का एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में दिखाई दे रही है। पिछले एक साल में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ड्रग्स केस में फंस चुके हैं। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल, भारती सिंह जैसे कई सितारों से तो कई-कई बार पूछताछ भी हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed