फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 Years Of Andhadhun: श्रीराम राघवन ने बताया कैसे फिल्म में आए आयुष्मान, तब्बू ने भी किया खास खुलासा

Mon, 04 Oct 2021 05:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 04 Oct 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
three years of Andhadhun Sriram Raghavan reveals how Ayushmann Khurrana joined the film
श्रीराम राघवन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की छवि बदलने की कोशिशों में लगे निर्देशक श्रीराम राघवन की ट्रेंडसेटर फिल्म ‘अंधाधुन’ को रिलीज हुए तीन साल पूरे हो रहे हैं। कम लोग ही जानते हैं कि, इस फिल्म में हीरो का रोल पहले वरुण धवन को ऑफर किया गया था। लेकिन कुछ समय पहले ही वरुण धवन की फिल्म ‘बदलापुर’ रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। ऐसे में वरुण ने श्रीराम राघवन की इस फिल्म को ठुकरा दिया था। हालांकि, आयुष्मान खुराना इस फिल्म को करना चाहते थे। इसी वजह से जैसे ही अभिनेता को ये जानकारी मिली कि, वरुण धवन ने फिल्म 'अंधाधुन' को करने से इनकार कर दिया है, तो उन्होंने श्रीराम के मोबाइल पर एक संदेश भेजकर इस रोल के लिए अपने ऑडीशन की गुजारिश की थी।



श्रीराम राघवन ने 'अमर उजाला' को एक इंटरव्यू दिया है। इस खास बातचीत में श्रीराम बताते हैं, 'आयुष्मान का मेरे पास संदेश आया तो मुझे सुखद आश्चर्य तो हुआ ही, मुझे ये भी लगा कि ये अभिनेता कामयाबी के बाद भी अपने पैर जमीन से जोड़े हुए हैं। आयुष्मान ने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की थी। पियानो के साथ वाले उनके जितने सीन फिल्म में हैं, उन सबमें आयुष्मान खुद पियानो बजा रहे हैं।'

 

three years of Andhadhun Sriram Raghavan reveals how Ayushmann Khurrana joined the film
श्रीराम राघवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना भी इस फिल्म के लिए में मौका मिलने पर श्रीराम राघवन का अहसान मानते हैं। वह कहते हैं, 'फिल्म ‘अंधाधुन’ में एक ताजगी भरी, अनूठी और एक पाथब्रेकिंग फिल्म थी। श्रीराम राघवन हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में गिने जाते हैं और मैं भाग्यशाली रहा हूं कि, मुझे उनके साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर मिला। मैंने उनके विजन और उनकी महारत के सामने हथियार डाल दिए थे और मुझे गर्व है कि ‘अंधाधुन’ मेरी फिल्मोग्राफी का हिस्सा बनी।'

three years of Andhadhun Sriram Raghavan reveals how Ayushmann Khurrana joined the film
श्रीराम राघवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान स्वीकार करते हैं, ‘मैं पूरी तरह से डायरेक्टर का एक्टर हूं और ‘अंधाधुन’ ने मुझे पहले से बेहतर एक्टर बना दिया है। इसने मुझे एक कलाकार के रूप में हमेशा खुद को चुनौती देना और रचनात्मक रूप से एक बेचैन आत्मा बनना सिखाया। ‘अंधाधुन’ मेरे लिए रचनात्मक रूप से सर्वाधिक संतुष्टि देने वाली फिल्म रही है और मुझसे मेरा ही अनजान पक्ष परदे पर उतरवा लेने का पूरा क्रेडिट श्रीराम सर को जाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
three years of Andhadhun Sriram Raghavan reveals how Ayushmann Khurrana joined the film
श्रीराम राघवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, इस फिल्म चर्चा पर तब्बू कहती हैं, ‘मैं हमेशा से श्रीराम राघवन के साथ काम करना चाहती थी। ये फिल्म और इसके सारे किरदार एक अच्छा संयोग बना। मैंने कभी सोचा नहीं था कि ये फिल्म इतनी कामयाब होगी। लोग कहते हैं कि, यह हिंदी सिनेमा का टर्निंग प्वाइंट है, ये भी मैंने कभी नहीं सोचा था। श्रीराम का कहानी कहने का ढंग अलग है। ये बहुत ही ऑर्गेनिक फिल्म है। कहीं से नकली नहीं दिखती। कोई जबरदस्ती का घुमाव या साजिश नहीं है।' 

विज्ञापन
three years of Andhadhun Sriram Raghavan reveals how Ayushmann Khurrana joined the film
श्रीराम राघवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके आगे तब्बू ने कहा, 'थ्रिल या डराने के लिए कोई चीज जानबूझकर अलग से नहीं डाली गई। फिल्म का हर दृश्य अपने आप कहानी को आगे बढ़ाता जा रहा है। ध्यान से देखेंगे तो फिल्म के किरदारों को ये भी नहीं पता होता कि अगले पल क्या होने वाला है। फिल्म में पूरे समय सिमी खुद को हालात के हिसाब से बदलती रहती है। मेरे हिसाब से दर्शकों को यही बात पसंद आई।' बता दें कि आयुष्मान को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed