फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल की उम्र बहन के पीए से प्यार कर बैठी थीं आशा भोसले, बच्चों की मौत ने किया गमजदा

Thu, 08 Sep 2016 07:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 07:43 AM IST
विज्ञापन
asha bhosle birthday special story

सुरों की मल्लिका आशा भोसले को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आज आशा ताई अपना 83वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज किया है। आशा जी अभी तक 1000 से ज्‍यादा फिल्मों के गाने गा चुकी हैं। उन्होंने 20 भाषाओं में करीब 14000 गीतों को अपनी आवाज दी है। आशा भोसले ने 10 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। आशा के पिता दीनानाथ मंगेशकर मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर थे।

16 साल की उम्र बहन के पीए से प्यार कर बैठी थीं आशा भोसले, बच्चों की मौत ने किया गमजदा

asha bhosle birthday special story

जब आशा ताई 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था। इस वजह से उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर सिंगिंग और एक्टिंग शुरू कर दी थी। दोनों बहनें मिलकर परिवार का खर्च उठाती थीं। आशा जी ने 1943 की मराठी फिल्म 'माझा बल' में पहला गीत 'चला चला नव बाला' गाया था। वहीं 1948 में हिंदी फिल्मों में हंसराज बहल की फिल्म 'चुनरिया' में पहला गीत 'सावन आया' गाया था।

16 साल की उम्र बहन के पीए से प्यार कर बैठी थीं आशा भोसले, बच्चों की मौत ने किया गमजदा

asha bhosle birthday special story

मशहूर सिंगर की बेटी होने के बावजूद आशा को अपने करियर की शुरुआत में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उस जमाने में गीता दत्त, शमशाद बेगम और लता मंगेशकर का खूब नाम हुआ करता था। जब ये तीनों कोई गाना छोड़ देते तो वो आशा भोसले को दिया जाता था। यही कारण है कि‍ 50 के दशक में वैम्प्स, बैड गर्ल्स या सेकंड ग्रेड की फिल्मों के ज्यादातर गाने आशा ताई ने गाए हैं। इसी के चलते अफवाह थी कि आशा ताई, लता जी को अपना कॉम्पटीटर मानने लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल की उम्र बहन के पीए से प्यार कर बैठी थीं आशा भोसले, बच्चों की मौत ने किया गमजदा

asha bhosle birthday special story

एक इंटरव्यू में आशा जी ने बताया था कि एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान वो लता दीदी पर किस तरह चिल्लाई थीं। दरअसल, म्यूजिक कंपोजर शंकर जयकिशन ने दोनों को अपना गाना 'कर गया रे.. कर गया रे मुझपे जादू' ऑफर किया। ये गाना फिल्म बसंत बहार का है। ये गाना राग भैरवी पर आधारित था और दोनों ने बहुत बार रिहर्सल की थी। जिस दिन रिकॉर्डिंग थी उस दिन आशा स्टूडियो जाने के लिए तैयार हो गईं।

विज्ञापन

16 साल की उम्र बहन के पीए से प्यार कर बैठी थीं आशा भोसले, बच्चों की मौत ने किया गमजदा

asha bhosle birthday special story

वहीं लता दीदी अभी भी प्रैक्टिस करे जा रही थीं। उसी दिन आशा जी को एक और गाना रिकॉर्ड करने के लिए जाना था। ये मौका वो छोड़ना नहीं चाहती थीं। एक घंटा हो गया और लता जी अभी भी नहीं आईं थीं। इसके बाद उनके सब्र का बांध टूट गया और वो रिहर्सल रूम में गईं। उन्होंने तेज आवाज में लता जी से कहा, 'अब चलिए, मैं और इंतजार नहीं कर सकती'। इसके बाद लता ने उन्हें एक प्यारी मुस्कान दी और उनके साथ रिकॉर्डिंग के लिए गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed