{"_id":"57d23e264f1c1b96793175fc","slug":"asha-bhosle-wish-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरों की मल्लिका ने जताई इच्छा, प्रियंका करे उनकी बायोपिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुरों की मल्लिका ने जताई इच्छा, प्रियंका करे उनकी बायोपिक
Fri, 09 Sep 2016 10:17 AM IST
अमित कर्ण। अमर उजाला, मुंबई।
अमित कर्ण। अमर उजाला, मुंबई।
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने कहा है कि अगर उनकी जिंदगी पर कभी बायोपिक बने तो उनका किरदार प्रियंका चोपड़ा ही निभाए। वह इसलिए कि प्रियंका कमाल की अभिनेत्री तो हैं हीं, उनकी आवाज भी बड़ी सुरीली है। लिहाजा प्रियंका चोपड़ा ही उनके किरदार को जस्टिफाई करेंगी। आशा भोसले ने अपने 83वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में अपनी यह इच्छा जाहिर की।
प्रियंका चोपड़ा ने वैरायटी रोल किए हैं। उनकी झोली में मैरी कॉम सरीखी सफल बायोपिक भी दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने उन्हें सरबजीत में सरबजीत की बहन का रोल ऑफर हुआ था, मगर वह फाइनली ऐश्वर्या राय के खाते में दर्ज हुई। बाजीराव मस्तानी में भी उन्होंने जरूर काशीबाई की भूमिका निभाई थी। आशा भोसले की बातों पर निर्माता गौर फरमाए और प्रियंका को वह रोल ऑफर हुआ तो एक रोचक कहानी लोगों के सामने आ सकती है। प्रियंका को हाल ही में अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक भी ऑफ हुई थी, लेकिन प्रियंका की तरफ से हामी नहीं भरी गई है।
सुरों की मल्लिका ने जताई इच्छा, देसी गर्ल करे उनकी बायोपिक
2 of 3
आलिया करे मेरी बायोपिक ः सानिया मिर्जा
जो कद गायन में आशा भोसले को हासिल है, टेनिस में वह शख्सियत सानिया मिर्जा है। सानिया मिर्जा से जब पूछा गया कि उनकी इंस्पायरिंग जिंदगी को कौन बॉलीवुड अभिनेत्री बेहतर प्ले कर सकती हैं तो उन्होंने आलिया भट्ट का नाम लिया था। बकौल सानिया, आलिया कमाल की हैं। वे हर तरह का रोल प्ले कर सकती हैं। हमारी हाइट भी तकरीबन एक सी है। ऐसे में आलिया मेरी बायोपिक करे तो अच्छा होगा।
सुरों की मल्लिका ने जताई इच्छा, देसी गर्ल करे उनकी बायोपिक
3 of 3
दीपिका निभाए मेरी भूमिका ः सायना नेहवाल
बैडमिंटन परी सायना नेहवाला ने अपनी बायोपिक के लिए दीपका पादुकोण का नाम लिया था। हकीकत में उस पर काम भी चालू है। अमोल गुप्ते सायना नेहवाल की बायोपिक की कहानी और स्क्रीनप्ले तैयार कर रहे हैं। उस फिल्म में दीपिका होंगी कि नहीं, वह सस्पेंस बरकरार है। इसकी कहीं आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, पर दीपिका राज्य स्तर पर बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। ऐसे में उस खेल की तकनीकियां उभर और निखर कर पर्दे पर आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।