आशा पारेख हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आज बेशक आशा पारेख सिनेमा में सक्रिय नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपनी पहले की फिल्मों से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। हाल ही में, अभिनेत्री गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें दुख होता है कि आज के समय में महिलाएं अपने पारंपरिक कपड़ों को छोड़कर शादियों में वेस्टर्न आउटफिट चुन रही हैं।
Asha Parekh: 'शादियों में वेस्टर्न ड्रेस पहनती हैं चाहे वो मोटी हो', आशा पारेख ने महिलाओं के लिए कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा पारेख ने कहा, 'जब से मैंने फिल्मों में काम किया है, तब से अब तक सब बदल गया। जो फिल्में बन रही हैं... मुझे नहीं पता। हम बहुत ज्यादा वेस्टर्न हो गए हैं। अब लड़कियां गाउन पहनकर वेडिंग में आ रही हैं। अरे भैया, हमारी घाघरा चोली, साड़ियां और सलवार-कमीज हैं आप वो पहनो ना।” हम वो क्यों नहीं पहनते हैं। वह सिर्फ अभिनेत्रियों को पर्दे पर देखती हैं और उनकी नकल करना चाहती हैं।'
La Famille Belier: फ्रांसीसी फिल्म का रीमेक बनाएंगे विकास बहल, छह साल पहले ही खरीद लिए थे राइट्स!
इसके आगे आशा पारेख ने कहा, 'लड़कियां स्क्रीन पर देखती हैं और उन्हें अभिनेत्रियां जो पहने दिखती हैं वैसे ही पहनने की बात करती हैं फिर चाहे आप मोटे ही क्यों न हो। लेकिन हम वही पहनेंगे। यहां सब वेस्टर्न हो रहा है। मुझे बहुत दुख है। हमारे पास इतनी महान संस्कृति, नृत्य और संगीत है कि हम इसे पॉप संस्कृति में वापस ला सकते हैं।'
Kartik Aaryan: खुद को 'रिप्लेसमेंट स्टार' कहे जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब मुझे कोई डर नहीं
इस दौरान आशा पारेख ने उस रिपोर्ट पर भी चुप्पी तोड़ी, जिसमें कहा जाता है कि वह दिलीप कुमार को कभी पसंद नहीं करती थीं और इसी वजह से अभिनेत्री ने उनके साथ काम नहीं किया। आशा पारेख ने कहा, 'चार-पांच साल पहले, लिखा गया था कि मैंने उनके (दिलीप कुमार) साथ काम नहीं किया क्योंकि मैं दिलीप कुमार को पसंद नहीं करती थी। मैं आपको बता दूं कि मैं उन्हें पसंद करती थी और उनके साथ काम भी करना चाहती थी। हमने साथ में एक फिल्म साइन की थी, लेकिन बदकिस्मती से वो फिल्म नहीं आई।