फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhediya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया की रफ्तार हुई तेज, रविवार को फिल्म ने कर डाली इतनी कमाई

Sun, 27 Nov 2022 06:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 27 Nov 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection Day three Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee Movie Sunday Earnings
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 25 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि अब तक टिकट खिड़की पर 'भेड़िया' ने कितना कलेक्शन कर लिया है।


Kiara-Sidharth: 2 दिसंबर को सिद्धार्थ संग शादी का एलान करेंगी कियारा? अभिनेत्री के पोस्ट ने फैंस को किया खुश
 

Bhediya Box Office Collection Day three Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee Movie Sunday Earnings
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया था। हिंदी भाषा में फिल्म ने 7.37 करोड़ और तेलुगू में 10 लाख का बिजनेस किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने दूसरे दिन 9.57 करोड़ का कारोबार किया था। अब भेड़िया के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 11 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई 28.05 करोड़ हो गई है। 
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन शूटिंग के लिए पहुंचे सीहोर, एक झलक पाने की कोशिश में लगे रहे लोग

Bhediya Box Office Collection Day three Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee Movie Sunday Earnings
फिल्म भेड़िया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि यह फिल्म करीब 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है, जिसकी वजह से इसके अब तक के कलेक्शन को संतोषजनक माना जा सकता है। अगर यह फिल्म मंडे टेस्ट में भी पूरे नंबरों से पास होती है तो इसके हिट होनी की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। फिल्म में वरुण के अलावा कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल ने भी अहम भूमिका निभाई है। 
Shweta Bachchan: नव्या के पॉडकास्ट में श्वेता ने दिया मां जया को जवाब, बोलीं- सबकुछ आपके बारे में नहीं हो सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhediya Box Office Collection Day three Varun Dhawan Kriti Sanon Abhishek Banerjee Movie Sunday Earnings
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद वरुण 'बवाल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी हैं। वहीं, कृति सेनन की बात करें तो एक्ट्रेस अगले साल सुपरस्टार प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' में दिखेंगी। बड़े बजट की इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।
Salman Khan: 30 साल बाद फिर साथ आएंगे सलमान और रेवती, इस फिल्म में नजर आएगी जोड़ी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed